एक्सप्लोरर

निजी डेटा सुरक्षा बिल को मिल सकती है कैबिनेट की मंज़ूरी, डेटा चोरी होने पर कम्पनी पर लगेगा सख्त ज़ुर्माना

बिल का जो मसौदा सरकार ने अपने वेबसाइट पर डाला था उसके मुताबिक़ आम लोगों के निजी डेटा के सही और पारदर्शी इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों पर सौंपी गई है, जो डेटा का इस्तेमाल करने वाले हैं.

नई दिल्ली: आपके निजी डेटा को सुरक्षित बनाने और उसे नियमित करने के लिए सरकार निजी डेटा सुरक्षा बिल लाने की तैयारी कर रही है. आज इस बिल को कैबिनेट की मंज़ूरी मिल सकती है जिसके बाद इसे संसद के वर्तमान सत्र में पेश किया जाएगा.

निजी डेटा की चोरी या दुरुपयोग पर जुर्माना

बिल का जो मसौदा सरकार ने अपने वेबसाइट पर डाला था उसके मुताबिक़ आम लोगों के निजी डेटा के सही और पारदर्शी इस्तेमाल की ज़िम्मेदारी सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों पर सौंपी गई है, जो डेटा का इस्तेमाल करने वाले हैं. उपभोक्ता की बिना जानकारी या चोरी करके उसके डेटा का इस्तेमाल करना अब दोनों ही तरह के एजेंसियों को भारी पड़ने वाला है. बिल में ऐसी हरकत के लिए ऐसा करने वाली एजेंसियों पर 15 करोड़ रुपए के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है. डेटा का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए बिल में एक डेटा सुरक्षा प्राधिकरण (Data Protection Authority) बनाने का प्रावधान किया गया है.

भारत में रखना होगा डेटा बैंक

बिल का एक और अहम पहलू डेटा बैंक बनाने को लेकर है. बिल में प्रावधान किया गया है कि हर ग्लोबल कम्पनी को भारत में भी डेटा बैंक बनाना होगा. इसका एक बड़ा फायदा ये होगा कि दुनिया में कहीं और डेटा की चोरी होती है या उसमें सेंध लगता है तो भारत के लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे. पिछले साल इसी तरह के एक मामले में फेसबुक द्वारा करीब 5 लाख भारतीयों का निजी डेटा कैम्ब्रिज एनलिटिका को दिए जाने की ख़बर से सनसनी फ़ैल गई थी.

निजता का अधिकार मूल अधिकार घोषित

बिल को जस्टिस श्रीकृष्ण कमेटी की सिफारिशों के आधार पर तैयार किया गया है. सरकार ने इस कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के उस फ़ैसले के बाद किया था जिसमें कोर्ट ने निजता के अधिकार को मूल अधिकार घोषित कर दिया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पिछले साल सरकार को सौंपी थी जिसके बाद इस बिल का प्रारूप तैयार किया गया था.

सभी मज़दूरों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का फ़ायदा

वहीं दिहाड़ी मजदूरों, घरेलू नौकरानियों और ड्राइवर जैसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी खुशखबरी आ सकती है. आज कैबिनेट सामाजिक सुरक्षा कोड बिल को मंजूरी दे सकती है. सामाजिक सुरक्षा के तहत इन मज़दूरों को प्रोविडेंड फंड, बीमा और मेडिक्लेम जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इसके एवज में इन मज़दूरों को थोड़ा योगदान देना पड़ेगा.

यहां पढ़ें

महिला सुरक्षा पर संसदीय समिति ने ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम के नुमाइंदों को किया तलब

अब ताला तोड़कर खाली कराया जाएगा इन पूर्व सांसदों का घर

अब बैन हो जाएगी ई-सिगरेट, संसद ने प्रतिबंध लगाने का विधेयक किया पारित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, CP जाने की कोशिश कर रहे थे
Live: अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, कनॉट प्लेस जाने की कोशिश कर रहे थे
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
'मझे फांसी पे चढ़ा दो...', CJP मार्च से पहले दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दिपके
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget