एक्सप्लोरर

अब बैन हो जाएगी ई-सिगरेट, संसद ने प्रतिबंध लगाने का विधेयक किया पारित

ई-सिगरेट पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में कई लोगों के दिमाग में सवाल है कि आखिर यह ई-सिगरेट होता क्या है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

नई दिल्ली: ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मार्ग प्रशस्त करते हुए राज्यसभा ने सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) निषेध विधेयक 2019 को ध्वनिमत से पारित कर दिया. इस विधेयक को पहले ही लोकसभा में पारित कर दिया गया था जिसे बीती सितंबर में लाए गए अध्यादेश की जगह लेने के लिए पेश किया गया था.

विधेयक पर सदस्यों का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बच्चों के व्यापक हित में सर्वसम्मति से विधेयक को पारित करने का आग्रह किया. मंत्री ने कहा, "अब इस बात के साक्ष्य हैं कि ई-सिगरेट बहुत हानिकारक है. यह एक दिन तंबाकू से भी बड़ा खतरा बन सकती है. इसलिए सरकार की मंशा इस समस्या को बड़ा बनने से पहले ही खत्म करने की है."

सदन के अधिकांश सदस्यों ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध का समर्थन किया, जबकि कुछ सांसदों ने जानना चाहा कि पारंपरिक सिगरेट पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही क्योंकि वे भी समान रूप से या ज्यादा हानिकारक हैं. विपक्ष के कई सदस्यों ने अध्यादेश लाने व विधेयक को संसद की स्थायी समिति को भेजे बगैर पेश किए जाने को लेकर सवाल उठाया.

इस सवाल पर कि सभी तंबाकू उत्पादों पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है, हर्षवर्धन ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो उन्हें सबसे अधिक खुशी होगी. मंत्री ने कहा, "भारत जैसे विशाल देश में जब किसी एक विशेष उत्पाद का बड़ा उपभोक्ता वर्ग हो जाता है और उसे सामाजिक स्वीकार्यता मिल जाती है तो फिर उसे वास्तव में प्रतिबंधित करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है."

अध्यादेश लाने के कारणों पर मंत्री ने कहा कि कुछ अन्य बातों के अलावा कुछ बड़ी तंबाकू कंपनियों ने अपना नाम बदल लिया और भारत में प्रवेश करने की योजना बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, "वे पूरी तरह से तैयार थे. ई-सिगरेट की वैश्विक निर्माताओं में से जूल नामक कंपनी ने सार्वजनिक तौर पर दिसंबर 2019 में आने की घोषणा की। इसने हम सभी को चिंतित किया."

चर्चा में भाग लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के संतनु सेन ने सभी तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध का तर्क दिया, क्योंकि सभी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. तृणमूल नेता ने कहा, "धूम्रपान कोरोनरी हार्ट रोग को 2 से 4 गुना बढ़ाता है. यह स्ट्रोक को 2 से 4 गुना बढ़ाता है. यह फेफड़े के कैंसर को 25 गुना बढ़ाता है और सीओपीडीए (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज) को 13 गुना बढ़ाता है."

कांग्रेस सांसद बी.के.हरिप्रसाद ने कहा कि वह ई-सिगरेट का समर्थन नहीं करते, लेकिन जिस तरह से विधेयक लाया गया है, उसके तरीके का विरोध करते हैं. उन्होंने इसे लाने की सरकार की मंशा पर संदेह जताया. चर्चा में माकपा के वरिष्ठ नेता बिनय विश्वम, कांग्रेस सांसद राजीव गौड़ा ने भी भाग लिया.

ई-सिगरेट क्या होता है

ई-सिगरेट यानी इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम (एंडस) का सबसे आम रूप है. ई-सिगरेट बैटरी संचालित उपकरण होते हैं, जो शरीर में निकोटिन पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग करते हैं. ये मूल रूप से ऐसे उपकरण हैं जिसमें तंबाकू के पत्तों को जलाया नहीं जाता. बल्कि ई-सिगरेट के अंत में एक एलईडी बल्ब लगाया होता है. जब कोई व्यक्ति कश लगाता है तो यह एलईडी बल्ब बैटरी की मदद से जलता है. सबसे खास बात यह है कि ई-सिगरेट में निकोटीन लिक्विड आम सिगरेट की तरह जलकर धुआं नहीं छोड़ता बल्कि जब एलईडी बल्ब जलता है तो ई-सिगरेट में उपलब्ध निकोटीन लिक्विड गर्म होकर भाप बनाता है, इस तरह ई-सिगरेट इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति भाप खींचता है न कि सिगरेट की तरह धुआं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget