एक्सप्लोरर

$#@%..., शाहरुख, सलमान और आमिर को बक रही थी गंदी गालियां, पिता ने टोका तो शर्मिष्ठा बोली- मेरे फॉलोअर्स को यही पसंद

पृथ्वीराज ने बताया कि उन्हें शर्मिष्ठा की ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी टिप्पणी के बारे में बाद में पता चला. जब तक उन्हें जानकारी मिली, पोस्ट वायरल हो चुकी थी.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के पिता पृथ्वीराज पनोली ने अपनी बेटी के मामले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी टिप्पणी, कॉलेज सस्पेंशन और कानूनी लड़ाई पर खुलकर बात की. पृथ्वीराज ने कहा कि वे इस मामले को पूरी तरह कानूनी तरीके से लड़ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि शर्मिष्ठा को उनके कॉलेज, सेबेस्टा ने सस्पेंड कर दिया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है. उनके एक-दो एग्जाम छूट गए, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि लॉ कॉलेज उनकी मदद करेगा. शर्मिष्ठा की इंटर्नशिप चल रही है और सस्पेंशन का उस पर कोई असर नहीं पड़ा.

उन्होंने कहा कि उन्हें शर्मिष्ठा की सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पहले ज्यादा जानकारी नहीं थी. वे कोलकाता में रहते हैं, जबकि शर्मिष्ठा पुणे में. उन्होंने बताया, 'मैं इंस्टाग्राम पर सक्रिय नहीं हूं. मैं पुराने विचारों का हूं, इसलिए मुझे उनकी पोस्ट पसंद नहीं आई, लेकिन बेटी ने समझाया कि उसके फॉलोअर्स ऐसी भाषा पसंद करते हैं.'

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के एक इंटरव्यू में भी आजकल के बच्चों की ऐसी भाषा के बारे में अपनी टिप्पणी की थी. पृथ्वीराज ने बताया कि उन्हें शर्मिष्ठा की ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी टिप्पणी के बारे में बाद में पता चला. जब तक उन्हें जानकारी मिली, पोस्ट वायरल हो चुकी थी.

पृथ्वीराज पनोली ने कहा, 'शर्मिष्ठा ने जो शब्द इस्तेमाल किए, उसे उनका मतलब नहीं पता था. उसने सोशल मीडिया से देखकर, पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों को गाली देने वाली बातें मिलाकर पोस्ट कर दिया. उसे सोच-समझकर पोस्ट करना चाहिए था, ताकि यह समस्या न आती. शर्मिष्ठा गर्वित हिंदू है और मां सरस्वती व लक्ष्मी की पूजा करती हैं. परिवार हाल ही में भूटान के दुर्गा मंदिर गया था.'

शर्मिष्ठा के पिता ने बताया, 'पिछले तीन-चार दिनों में हमें 50 से ज्यादा हिंदू संगठनों के फोन आए. कई लोग जेल में शर्मिष्ठा से मिलने की कोशिश कर चुके हैं. हमें उनके समर्थन की पूरी जानकारी है.' उन्होंने कहा कि वे इसे राजनीतिक नहीं करना चाहते, लेकिन हिंदू संगठनों के समर्थन के लिए आभारी हैं.

पृथ्वीराज ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई पूरी तरह कानूनी है. उन्होंने कहा, हम किसी राजनीतिक समर्थन की उम्मीद नहीं कर रहे. हम वकीलों की सलाह से आगे बढ़ेंगे'.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. जस्टिस राजा बसु ने उन्हें जमानत दी है. साथ ही, शर्मिष्ठा पर कई तरह की शर्तें भी लगाई गई हैं, जिन्हें वह मानने के लिए बाध्य रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget