एक्सप्लोरर

Exclusive: 'मैंने नहीं की कोई बदसलूकी, पृथ्वी शॉ ने मेरे प्राइवेट पार्ट...', ABP न्यूज पर बोलीं सपना गिल

Prithvi Shaw Controversy: सपना गिल को पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब सपना की तरफ से पृथ्वी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Sapna Gill and Prithvi Shaw: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस सपना गिल (Sapna Gill) ने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी थीं. भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ मारपीट के बाद सपना गिल का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस मामले को लेकर एबीपी न्यूज ने उनसे खास बातचीत की है. उन्होंने इस बातचीत के दौरान क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप लगाए. सपना गिल का साफ कहना है कि उन्होंने किसी तरह की कोई बदसलूकी नहीं की. 

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर मारपीट का भी आरोप लगाया और उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया है. दरअसल, इस हाथापाई के बाद पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार किया था.

'मैं पृथ्वी शॉ को नहीं जानती थी'

सपना ने साफ शब्दों में कहा कि पृथ्वी शॉ ने उन लोगों को मारा और उन्हें गालियां दी. वह उन्हें जानती भी नहीं थीं कि वह कौन हैं और कहां से आए हैं. बात अगर सेल्फी की है तो वह कोई सेल्फी लेने नहीं गई थीं, क्योंकि सेल्फी आप उसके साथ लेते हो जिसे आप जानते हो. उन्होंने पृथ्वी के लगाए सभी आरोपों को झूठ बताया है. सपना ने कहा कि पृथ्वी ने उनके दोस्त को मारा जब वह उसे बचाने गई तो उनके साथ भी गाली गलौज की और उनके प्राइवेट पार्ट पर भी मारा. 

सपना ने बताया पूरा मामला

सपना ने कहा कि वह लोग 12.30 बजे के आसपास वह और उनके दोस्त बैरल मेंशन (नाइट क्लब) गए थे. वहां वीआईपी सेक्शन में वह पार्टी कर रहे थे. पृथ्वी शॉ वहां काफी देर में आए और उनके बगल वाली टेबल पर पार्टी कर रहे थे और दारू पी रहे थे. थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा की शॉ और उनके साथी सपना के दोस्त के साथ मारपीट कर रहे थे. सपना जब दोस्त को बचाने गई तो उनके साथ भी मारपीट की. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा 3 जजों की बेंच का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget