एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. साथ ही कुछ सुझाव देते हुए उम्मीद जताई कि तीर्थ स्थल के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. साथ ही कुछ सुझाव देते हुए उम्मीद जताई कि इनको अमली जामा पहनाए जाने से इस प्रख्यात तीर्थ स्थल के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ’’ उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन मात्र से करोड़ों श्रद्धालुओं को अपूर्व ऊर्जा मिलती है.

गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलें- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिए कि यात्रियों को गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर सभी प्रकार की सुविधाएं मिलें और तकनीक के इस्तेमाल से तीर्थ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व को दिखाया जाए. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी व्यवस्थाएं विकसित हों, इनको लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई.’’

बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में वृद्धि होगी- प्रधानमंत्री

केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु औह शंकराचार्य के समाधि स्थल की दिव्यता बढ़ाने पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को केंद्र में रखकर और व्यापक विकास किए जाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी.’’

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने भी केदारनाथ धाम विकास और पुनर्निर्माण परियोजना की वीडियो कॅान्‍फ्रेंसिंग के जरिए उत्‍तराखंड सरकार के साथ समीक्षा की थी.

यह भी पढ़ें.

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा- हेमताबाद के विधायक की मौत राजनीतिक नहीं

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली का बयान, कहा,- पार्टी में युवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन उनमें सब्र नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget