एक्सप्लोरर

PM Modi Karnataka Visit: पीएम मोदी का 12 मार्च को कर्नाटक दौरा, मिलेगा ये तोहफा, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

IIT Dharwad Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी यहां लगभग 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद, वह करीब सवा तीन बजे हुबली-धारवाड़ में विभिन्न विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

प्रधानमंत्री के मांड्या दौरे के बारे में पीएमओ ने कहा, "बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास की तेज गति देश भर में विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री के विजन का प्रमाण है. इस प्रयास में आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे."

8480 करोड़ रुपये की परियोजना

पीएमओ ने आगे कहा "परियोजना में NH-275 के बेंगलुरु-निदघट्टा-मैसूर सेक्शन को 6-लेन करना शामिल है. 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है. यह बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा के समय को 3 घंटे से लगभग 75 मिनट तक कम कर देगा. यह क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास लाएगा." 

4 लेन राजमार्ग की आधारशिला

मैसूरु-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग के फायदों के बारे में बताते पीएमओ की प्रेस रिलीज में कहा गया है, "प्रधानमंत्री मैसूरु-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखेंगे. 92 किलोमीटर में फैली इस परियोजना को लगभग 4130 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. परियोजना बेंगलुरु और कुशलनगर की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा और यात्रा के समय को 5 से घटाकर 2.5 घंटे तक कम करेगा.

आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम

धारवाड़ में शुरू होने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के बारे में आगे बताते हुए प्रेस रिलीज में कहा गया है, "प्रधानमंत्री आईआईटी धारवाड़ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री ने संस्थान की आधारशिला रखी गई थी. आईआईटी कैंपस को 850 करोड़ रुपये की ज्यादा लागत से विकसित किया गया." 

दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म 

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. रिकॉर्ड को हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है. 1507 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. 

ये परियोजनाएं भी शामिल

इसके अलावा प्रधानमंत्री क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए होसपेटे-हुबली-टीनाघाट सेक्शन के विद्युतीकरण और होसपेटे स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए समर्पित करेंगे. यह परियोजना 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित होगी. 

प्रधानमंत्री हुबली-धारवाड़ स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 520 करोड़ रुपये है. ये प्रयास स्वच्छ, सुरक्षित और कार्यात्मक सार्वजनिक स्थान बनाकर जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोतरी करेंगे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी जयदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे. इस अस्पताल को लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Jay Shah Gift to PM Modi: पीएम मोदी को जय शाह ने गिफ्ट की उनकी तस्वीर, कांग्रेस ने कसा तंज तो क्या बोली सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget