एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: मोदी-शाह की मौजूदगी में कोविंद ने भरा नामांकन, बोले- 'दलगत राजनीति से ऊपर है पद'

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे. इनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के घटक दल के नेता भी मौजूद थे. नामांकन भरने के बाद रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर है. कोविंद का मुकाबला 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार से है.

नामांकन भरने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए रामनाथ ने कहा, ‘’जब से मैं राज्यपाल बना हूं, मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी का नहीं हूं. मैं राष्ट्रपति पद को पार्टी की राजनीति से उपर रखने का प्रयास करूंगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं राष्ट्रपति जैसे ऊंचे पद की गरिमा बरकरार रखने की पूरी कोशिश करूंगा.’’ रामनाथ कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति पद लोकतंत्र का सबसे गरिमा वाला पद होता है. हमारे देश में संविधान सर्वोपरी है और इसको सर्वोपरी बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. राष्ट्रपति चुनाव: मोदी-शाह की मौजूदगी में कोविंद ने भरा नामांकन, बोले- 'दलगत राजनीति से ऊपर है पद कोविंद ने कहा, ‘’देश का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का कमांडर भी होता है ऐसे में सीमाओं की सुरक्षा करना हमारी प्रार्थमिकता है.’’ उन्होंने समर्थन देने के लिए एनडीए के सभी घटक दलों का शुक्रिया अदा किया है. साथ ही कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर है. गोवा और जम्मू के सीएम नहीं थे मौजूद हालांकि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्किर और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मौजूद नहीं थी. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मौजूद रहने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलपीस्वामी भी मौजूद थे.

17 जुलाई को होने वाले चुनाव में कोविंद की जीत तय मानी जा रही है.  विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया. शिवसेना और जम्मू एवं कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित एनडीए के पास सांसदों और विधायकों के इलेक्टोरल कॉलेज का 48.93 फीसदी समर्थन है.

गठबंधन से बाहर की पार्टियों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (2 फीसदी), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (5.39 फीसदी), वाईएसआर कांग्रेस (1.53 फीसदी), बीजू जनता दल (2.99 फीसदी), जनता दल (युनाइटेड) के 1.91 फीसदी मतों को मिलाकर एनडीए आधा मत आसानी से प्राप्त कर लेगा.

यह भी पढ़ें

IN DETAIL: आखिर विपक्ष ने क्यों चुना मीरा कुमार का नाम, जानें तीन बड़ी वजह

राष्ट्रपति चुनाव : अब तक 19 लोग ने दाखिल किया है नामांकन, एक का पर्चा खारिज IN DETAIL: रामनाथ कोविंद के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं! कोविंद को नहीं मिली थी प्रेसिडेंट रिट्रीट में एंट्री, अब बन सकते हैं राष्ट्रपति
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget