एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा ने BJP पर कसा तंज- अगर इतनी ही फिक्र है तो आदिवासी को ही पीएम बना दें

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि अगर उन्हें आदिवासियों की इतनी ही फिक्र है तो किसी आदिवासी को ही पीएम बना दें.

Presidential Election 2022: भारत में 18 जुलाई, सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होंगे और 21 जुलाई को देश को नये राष्ट्रपति मिल जाएंगे. चुनाव से पहले एनडीए (NDA)समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कई राज्यों का दौरा किया और अपने समर्थन में वोटिंग की अपील की. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने भी 18 जुलाई को अपने पक्ष में वोटिंग की अपील की. हालांकि, सिन्हा ने सांसदों (MP)और विधायकों (MLA) से अपील की है कि जाति के आधार पर किसी का समर्थन नहीं हो, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट करें.

इस बार चुनाव ने अभियान का रूप ले लिया है
यशवंत सिन्हा शनिवार को रांची (Ranchi)पहुंचे थे. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि यह हमारे संविधान में इकलौता पद है, जिसका चुनाव पूरे देश के स्तर पर लड़ा जाता है. लेकिन इस बार इस चुनाव ने ऐसे अभियान का रूप ले लिया है, जहां लड़ाई पहचान की नहीं बल्कि विचारधारा की हो गयी है. जो लोग आदिवासी पहचान, हित और सम्मान की बात कर रहे हैं, वह क्यों नहीं आदिवासी को प्रधानमंत्री बना देते?

सिन्हा शनिवार को रांची में कांग्रेस विधायकों और सांसदों से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब थे. सिन्हा ने कहा कि एक तरफ हमलोग लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर खड़े लोग लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हैं.

अब प्रजातंत्र को ही खत्म करने की कोशिश हो रही है
देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि अब प्रजातंत्र को ही खत्म करने की कोशिश चल रही है. अब तो सरकार के खिलाफ न तो संसद में बोल सकते हैं और न ही संसद के बाहर विरोध कर सकते हैं. शब्दों को असंसदीय बताते हुए जो सूची जारी की गयी है, उसका मतलब यही है कि संसद में सिर्फ सरकार का स्तुति गान करना है. ये बड़ी हास्यास्पद स्थिति है.

आज खिलाफत वही कर सकता है जो बेदाग है

उन्होंने कहा कि लोकशाही का जो मंदिर है उसे खत्म किया जा रहा है. केवल पांच साल में वोट डालना ही प्रजातंत्र नहीं है। प्रजातंत्र तो रोज व्यवहार में दिखना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में हर व्यक्ति के लिए एक तरह के डर का माहौल है, सिर्फ एक व्यक्ति को छोड़कर यह डर उनके कैबिनेट के मंत्रियों में है, उनके अपने लोग भी डरे हुए हैं. जिस तरह से ईडी, सीबीआई और इन्कम टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है, उसमें सरकार के खिलाफ वही लड़ सकता है जो बेदाग है.

जब सिन्हा से यह पूछा गया कि क्या चुनाव में आपको आपके सांसद पुत्र जयंत सिन्हा का वोट मिलेगा? उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र से इस बारे में बात कर लीजिए. मुझे उसकी तरफ कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi का 'फ्री रेवड़ी कल्चर' को लेकर तंज, कहा- ये देश विकास के लिए नुकसानदायक, जानें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें

Arvind Kejriwal On Freebies: पीएम मोदी के बयान पर सीएम केजरीवाल ने किया पलटवार, 'मैं फ्री में रेवड़ी नहीं बांट रहा'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget