एक्सप्लोरर

Presidential Election: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उद्धव गुट के समर्थन पर MVA में दरार, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Congress on Presidential Election: महाविकास अघाड़ी के बाकी दोनों साथी यानी कांग्रेस और एनसीपी (NCP) विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन कर रही है.

Presidential Election 2022: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है. जिसके बाद महाविकास अघाड़ी (MVA) में दरार पड़ती दिख रही है. शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख की ओर से लिए गए इस निर्णय पर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने फैसले पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख ने ये फैसला लेते वक्त कोई विचार विमर्श नहीं किया.

उद्धव ठाकरे के द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के इस एलान से महाविकास अघाड़ी में खलबली मच गई है. MVA के बाकी दोनों साथी यानी कांग्रेस और NCP विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का समर्थन कर रही है.

शिवसेना के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना को एनडीए उम्मीदवार के साथ आना ही पड़ा है. अब इसे सांसदों का दबाव या पार्टी टूटने का डर कह सकते हैं. शिवसेना प्रमुख के निर्णय पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है. महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने ट्वीट कर कहा, ''संविधान और लोकतंत्र का समर्थन करने वाला हर कोई राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है. हमें नहीं पता कि शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का समर्थन क्यों कर रही है. शिवसेना MVA का हिस्सा है, लेकिन उसने हमसे इस पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया है."

एनसीपी का क्या है रुख?

उद्धव ठाकरे का NDA के साथ जाने का फैसला महाविकास अघाड़ी पर भारी पड़ सकता है. हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के फैसले को एनसीपी ने शिवसेना का निजी फैसला बताया है. एनसीपी नेता जयंत पाटिल का कहना है कि महाविकास अघाड़ी से दूर जाने की कोई बात नहीं दिखती. पहले भी शिवसेना का राष्ट्रपति के चुनाव में उनका अपना निर्णय होता रहा है. शिवसेना जिसको समर्थन करती है वही राष्ट्रपति बनता है. लेकिन ये उनकी पार्टी का निर्णय है, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है. 

संजय राउत ने क्या कहा?

एनसीपी (NCP) का कहना है कि शिवसेना NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार को समर्थन दे रही है इसका मतलब यह नहीं होता कि वह एनडीए का समर्थन कर रही है. उधर, शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी साफ कर दिया है द्रौपदी मूर्मु (Droupadi Murmu) के समर्थन का मतलब बीजेपी (BJP) का समर्थन नहीं है.

ये भी पढ़ें:

President Election: शिवसेना के समर्थन से और मजबूत हुई द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी, अधर में लटके यशवंत सिन्हा 

RSS Chief on Conversion: आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दिया धर्म परिवर्तन रोकने पर जोर, जानें क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget