एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी चंद्रबाबू नायडू की TDP, बताई ये वजह

टीडीपी ने पहले भी भारत के राष्ट्रपति पद के लिए के आर नारायणन और एपीजे अब्दुल कलाम की उम्मीदवारी का समर्थन किया था और कहा था कि ये सामाजिक न्याय के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है.

Presidential Election 2022: तेलुगु देशम पार्टी (Telugu Desam Party) ने सोमवार को भारत के राष्ट्रपति पद (Presidential Election) के लिए आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्म (Droupadi Murmu) की उम्मीदवारी को समर्थन देने का फैसला किया है. TDP ने कहा कि उनका यह निर्णय सामाजिक न्याय (Social Justice) के लिए प्रतिबद्ध लोगों की निशानी है.

टीडीपी की रणनीतिक समिति ने आज देश में शीर्ष पद के लिए आदिवासी महिला नेता का समर्थन करने का फैसला किया. टीडीपी ने पहले भी भारत के राष्ट्रपति पद के लिए के आर नारायणन और एपीजे अब्दुल कलाम की उम्मीदवारी का समर्थन किया था और कहा था कि ये सामाजिक न्याय के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है. 

क्या बोले टीडीपी अध्यक्ष ?
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां कहा कि जीएमसी बालयोगी के लोकसभा अध्यक्ष और प्रतिभा भारती के विधानसभा अध्यक्ष बनने के पीछे टीडीपी का हाथ रहा है. किंजारापुर येरान नायडू पार्टी के समर्थन से ही केंद्रीय मंत्री बने थे. इसके अलावा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा से मुलाकात की और 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन मांगा.

मुर्मू ने किससे की मुलाकात?
देवगौड़ा के साथ मुलाकात के दौरान उनके साथ कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी.रवि भी मौजूद थे. इस मौके पर देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एस.डी.कुमारस्वामी और पूर्व मंत्री एच.डी.रेवन्ना भी थे.

इससे पहले निजी जेट विमान से बेंगलुरु पहुंची मुर्मू का कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया और उनको एक शॉल, मैसूर ‘पेटा’(पगड़ी) और माला पहनाई.

बीजेपी नेताओं से भी मुर्मू ने मांगा समर्थन
मुर्मू (Droupadi Murmu) ने यहां बीजेपी (BJP) के विधायकों और सांसदों को संबोधित किया और उनका समर्थन मांगा. मुर्मू ने पूर्व में भी देवेगौड़ा से बात की थी और राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में उनसे आशीर्वाद मांगा था. एच.डी. कुमारस्वामी ने मुर्मू को पार्टी की ओर से समर्थन देने का संकेत दिया था.

Presidential Election: 'द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें क्योंकि....', उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में शिवसेना सांसदों ने रखी मांग, क्या हैं संकेत?

 Presidential Election: NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी कोलकाता, जानिए किस धर्मसंकट में फंसी ममता बनर्जी

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
'भारत गायब, यह कबूल नहीं', ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर भड़की कांग्रेस
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, रॉउज एवन्यू कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला; राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
‘सिर्फ खुद की तारीफ, कायरता और पक्षपात से भरा’, लोकसभा में दिए PM मोदी के भाषण पर भड़की कांग्रेस
Assam Elections 2026: जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला
जोरहाट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गौरव गोगोई के नामांकन में आए 12,000 समर्थक, BJP पर तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget