एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव: खतरे में लालू-नीतीश कुमार का महागठबंधन?

नई दिल्लीः आरजेडी और जेडीयू के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है. बिहार में ढाई साल पुराने महागठबंधन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. जेडीयू ने नीतीश कुमार पर विवादित बयान देने वाले विधायक भाई वीरेंद्र को आरजेडी से निकालने की मांग की है. जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर गलत आरोप लगाने वालों को पार्टी से तुरंत निकाला जाए.

दरअसल आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर बीते दिनों विवादित बयान देते हुए कहा था कि 'नीतीश कुमार का ऐसा कोई करीबी नहीं है जिसे उन्होंने ठगा ना हो.' अब जेडीयू लालू प्रसाद यादव से इन नेताओं को पार्टी से निकाले की मांग कर रही है.

जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि 'भाई वीरेंद्र पर लालू यादव कार्रवाई करें. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो इससे साफ होता है कि इन लोगों के बयान से लालू सहमत है. भाई वीरेंद्र पहले समता पार्टी से विधायक हुआ करते थे. भाई वीरेंद्र नीतीश कुमार के चेहरे पर लोकतंत्र के मंदिर में जाने का मौका मिला. अगर नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होता तो इनकी औकात का पता चल जाता. लालू जी हमको टाइम बताये इन्हें कब पार्टी से निकलेंगे. हम लोगों ने हाथ मे चूड़ियां नहीं पहनी हैं. हमें भी गाली देने आती है लेकिन जिस दल से हम आते है उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार हैं हमारी पार्टी में ये संस्कार नहीं है.''

दरअसल आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में बलाव मचा हुआ है. समर्थन के नाम पर महागठबंधन बंट गया है. नीतीश कुमार एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद को समर्थन देने के पक्ष में हैं तो वहीं लालू यादव विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में हैं. पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोनिया के बुलावे पर नीरीश कुमार दिल्ली नहीं गये थे लेकिन अगले ही दिन पीएम मोदी से मिलने दिल्ली गए थे. पहले भी उनके अमित शाह से मिलने की खबर आ चुकी हैं. देने वाले तो अंदर की खबर यहां तक दे रहे हैं कि घोटाले से घिरे लालू परिवार को लेकर नीतीश काफी परेशान हैं. लेकिन अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है. वैसे लालू की ओर से तो मोर्चा खुल गया है. हो सकता है कि इस बार अगर बयान का बवाल बढ़ा तो रास्ते भी अलग हो जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
'FCRA बिल वापस ले सरकार...' चिदंबरम का केंद्र पर बड़ा हमला
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
रैपिडो के जरिए महिलाओं को निशाना बना रहे अपराधी, हैदराबाद पुलिस से जांच की मांग
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
देश के इस राज्य में गुटखा-पान मसाला पर लगी 1 साल की रोक! सरकार ने जारी किया आदेश
Xप्लेन: देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget