एक्सप्लोरर

President rule In Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन, क्या हैं इसके प्रावधान, किस राज्य में अब तक सबसे ज्यादा बार लगा; जानें सब कुछ

President rule In Manipur: राष्ट्रपति शासन की प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब राष्ट्रपति राज्यपाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से संतुष्ट होते हैं कि सरकार संविधान के अनुसार नहीं चल सकती.

President rule In Manipur: मणिपुर में एन बीरेन सिंह के रविवार को CM पद से इस्तीफे के बाद गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. सीएम के इस्तीफे के बाद से माना जा रहा था कि पार्टी सर्वसम्मति से सीएम उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाई, ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में एक उच्चपदस्थ सूत्र के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने से बच रही थी, क्योंकि पार्टी सैद्धांतिक रूप से इसके खिलाफ रही है. मणिपुर में मई 2023 से जारी हिंसा के बाद बीरेन सिंह के लिए समर्थन कम हो गया था. इतना ही नहीं पार्टी के भीतर ही कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी. 

कैसे लगाया जाता है राष्ट्रपति शासन?

संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है. अनुच्छेद-356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू होने से राज्य सरकार के सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से केंद्र को और राज्य विधानमंडल के कार्यों को संसद को हस्तांतरित कर दिया जाता है. हालांकि, कोर्ट की कार्यप्रणाली अपरिवर्तित रहती है. 

कितनी अवधि तक लगाया जा सकता है राष्ट्रपति शासन?

राष्ट्रपति शासन की प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब राष्ट्रपति राज्यपाल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से संतुष्ट होते हैं कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती है. इसके बाद राष्ट्रपति इसकी उद्घोषणा जारी करते हैं. राष्ट्रपति शासन दो महीने तक लागू रह सकता है. इसकी अवधि बढ़ाने के लिए इसके खत्म होने से पहले लोकसभा और राज्यसभा को एक प्रस्ताव के माध्यम से मंजूरी देनी होती है. अगर दोनों सदनों से मंजूरी मिल जाती है तो राष्ट्रपति शासन की घोषणा को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है. संसद 6 महीने के विस्तार को तीन साल तक मंजूरी दे सकती है. 

भारत में कितनी बार लगा राष्ट्रपति शासन?

1950 में जब संविधान पहली बार लागू हुआ, उसके बाद से 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 134 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है. इसे सबसे अधिक बार मणिपुर और उत्तर प्रदेश में 10-10 बार लगाया गया है. हालांकि, ये वे राज्य नहीं हैं (केंद्र शासित प्रदेशों समेत) जिनमें सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा.
 
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और पुडुचेरी सबसे अधिक समय तक राष्ट्रपति शासन के तहत रहे. 1950 के बाद से जम्मू-कश्मीर ने राष्ट्रपति शासन के तहत 12 साल (4,668 दिन) से अधिक समय बिताया है और इसी अवधि में पंजाब 10 साल (3,878 दिन) से अधिक समय तक केंद्रीय नियंत्रण में रहा. जम्मू कश्मीर और पंजाब में उग्रवादी और अलगाववादी गतिविधियों और अस्थिर कानून व्यवस्था की स्थितियों का हवाला देकर राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

मणिपुर से पहले पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था, जब 2021 में यहां कांग्रेस सरकार विश्वास मत में विफल रहने के बाद सत्ता से बेदखल हो गई थी. पुडुचेरी ने अपने इतिहास में राष्ट्रपति शासन के तहत 7 साल (2,739 दिन) से अधिक समय बिताया है, जिसका मुख्य कारण आंतरिक कलह या दलबदल के कारण विधानसभा में सरकारों के समर्थन खोने के मामले हैं. 

राष्ट्रपति शासन पर सुप्रीम कोर्ट का क्या है कहना?

सुप्रीम कोर्ट ने एसआर बोम्मई बनाम भारत संघ (1994) के मामले में राष्ट्रपति शासन लगाने की शक्ति और केंद्र-राज्य संबंधों पर इसके प्रभाव पर व्यापक सुनवाई की थी. केंद्र द्वारा राष्ट्रपति शासन लगाने और राज्य सरकार को बर्खास्त करने की कई घटनाओं के बाद मामला कोर्ट में आया था.

9 जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से माना कि अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की राष्ट्रपति की शक्ति न्यायिक समीक्षा के अधीन है. हालांकि, अदालतें इस फैसले की जांच कर सकती हैं कि क्या यह फैसला अवैधता, दुर्भावनापूर्ण, बाहरी विचारों, शक्ति का दुरुपयोग या धोखाधड़ी से ग्रस्त है?

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया कि कोर्ट राष्ट्रपति शासन लगाने के राष्ट्रपति के फैसले की सत्यता पर विचार नहीं कर सकती है, वह यह जांच कर सकती है कि राष्ट्रपति को प्रदान की गई रिपोर्ट राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए प्रासंगिक थी या नहीं.

ये भी पढ़े:

'बीजेपी लोकतंत्र की हत्या पर आमादा', मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget