एक्सप्लोरर

जो बाइडेन की जीत को पीएम मोदी ने बताया शानदार, राष्ट्रपति कोविंद ने भी दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले बाइडेन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी. उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया.

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया. जीत के बाद बाइडेन ने अमेरिकी जनता से अपील की कि नाराजगी और कटु बयानबाजी को पीछे छोड़ वे एक राष्ट्र के रूप में साथ आएं.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  बधाई दी. उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिकी संबंधों को और मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान का भी जिक्र किया.

मोदी ने अपने ट्वीट में अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी और उनकी जीत को भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का विषय बताया. प्रधानमंत्री ने कहा, 'जो बाइडेन, शानदार जीत के लिए आपको बधाई. बतौर उपराष्ट्रपति, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था. मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.'

उन्होंने कहा, 'कमला हैरिस, आपको शुभकामनाएं. आपकी जीत मार्गदर्शक है और यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व का विषय है.'

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शनिवार को डेमोक्रेट नेता जो बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने को उत्सुक हैं.

कोविंद ने ट्वीट किया, 'अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर जोसेफ आर. बाइडेन को और उपराष्ट्रपति चुने जाने पर कमला हैरिस को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं.' जो बाइडेन शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में विजेता बनकर उभरे. वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे.

ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जगह पाने वाले बाइडेन अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में जीत दर्ज करने के बाद 77 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. इस राज्य में जीत के बाद बाइडेन को 270 से अधिक ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिल गये जो जीत के लिए जरूरी थे.

बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे

पेन्सिलवेनिया के 20 इलेक्टोरल वोटों के साथ बाइडेन के पास अब कुल 273 इलेक्टोरल वोट हो गये हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से पहले बाइडेन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं. वह डेलावेयर के सबसे लंबे समय तक सीनेटर रहे हैं. भारतवंशी सीनेटर कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. 56 वर्षीय हैरिस देश की पहली भारतवंशी, अश्वेत और अफ्रीकी अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी. बाइडेन और हैरिस अगले वर्ष 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे.

बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका, आपने हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे चुना, इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आगे का काम मुश्किल जरूर है लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं, मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा-भले ही आपने मुझे अपना मत दिया हो या नहीं. आपने मुझमें जो भरोसा जताया है, मैं उसे कायम रखूंगा.’’

लोकतंत्र अमेरिका के दिल की गहराई में बसता है- बाइडेन

उन्होंने कहा, ‘‘कई बाधाओं का सामना करते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी जनता ने मतदान किया. इससे एक बार फिर यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र अमेरिका के दिल की गहराई में बसता है.' बाइडेन ने कहा, 'अभियान समाप्त होने के साथ ही यह समय क्रोध और कठोर बयानबाजी को पीछे छोड़कर राष्ट्र के तौर पर एक साथ आने का है. यह अमेरिका को एकजुट करने का समय है.' जिस वक्त प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन की जीत की खबर जारी की उस वक्त ट्रंप वर्जीनिया में गोल्फ खेल रहे थे. वर्ष 1992 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के बाद ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति हैं जो पुन:निर्वाचन के प्रयास में विफल रहे.

पेन्सिलवेनिया में ट्रंप के काफी पिछड़ जाने के बाद प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन को विजेता बताना आरंभ कर दिया था. हालांकि ट्रंप ने हार मानने से न केवल इनकार किया बल्कि अपनी जीत का दावा भी किया. ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘इस चुनाव में मैं जीता, वह भी बड़े अंतर से.’’ उनके प्रचार अभियान ने भी हार नहीं मानने का संकल्प ले रखा है और कई राज्यों में मुकदमे दायर कर दिए हैं.

सीएनएन ने कहा, ‘‘जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे.’’ स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे स्थिति काफी स्पष्ट हो गई थी. न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा, ‘‘जोसफ रॉबिनेटे बाइडेन जूनियर शनिवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति चुने गए.’’ दुनियाभर से आ रहे बधाई संदेशों के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन ने बाइडेन और हैरिस को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी.

यह भी पढ़ें.

कौन हैं जो बाइडेन जो ट्रंप को मात देकर बनने जा रहे हैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

US Election: आखिर कहां चूक गए डोनाल्ड ट्रंप, कैसे मिली जो बाइडेन को जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget