एक्सप्लोरर

US Election: आखिर कहां चूक गए डोनाल्ड ट्रंप, कैसे मिली जो बाइडेन को जीत

जैसे ही पेंसिलवेनिया से बाइडेन की जीत की खबर आई, तो इस मुकाबले का भी अंत हो गया. 20 इलेक्टोरल वोट वाले पेंसिलवेनिया में जीत का मतलब था कि बाइडेन 270 के जादुई आंकड़े से आगे निकल गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आ चुका है. जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे. चुनाव के दिन से ही यह साफ होने लगा था कि डेमोक्रेटिक जो बाइडेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस से बाहर जाने को मजबूर कर देंगे. मतगणना के आखिरी दौर में जब नेवाडा, पेंसिलवेनिया और जॉर्जिया में बाइडेन ने बढ़त बनाई तो उनकी जीत को लेकर जो थोड़े बहुत संदेह जताए जा रहे थे वे भी दूर हो गए. इन राज्यों में आगे बढ़ जाने पर बस यही सवाल बचे थे कि बाइडेन कहां से जीतेंगे, कब जीतेंगे और कितने वोटों से जीतेंगे.

शनिवार को जैसे ही पेंसिलवेनिया में न्यूज एजेंसी ने उनकी जीत की खबर दी तो इस मुकाबले का भी अंत हो गया. 20 इलेक्टोरल वोट वाले पेंसिलवेनिया में जीत का मतलब था कि बाइडेन 270 के जादुई आंकड़े से आगे निकल गए हैं. पेंसिलवेनिया एक तरह से बाइडेन के लिए आखिरी बड़ा मोर्चा था खासकर तब जब उन्होंने डेमोक्रेट्स के लिए फिर से 'ब्लू वॉल' को जीत लिया था. ये राज्य रिपब्लिकन उम्मीदवार के लिए बड़ी बाधा रहे हैं लेकिन ग्रेट लेक्स तिकड़ी- पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन ने 2016 में ट्रंप को सफलता दिलाई थी.

बाइडेन ने सन बेल्ट में भी एतिहासिक कामयाबी हासिल की है. वह 1996 के बाद एरिजोन में जीतने वाले पहले डेमोक्रेट बने हैं. उन्होंने जॉर्जिया में भी बड़ी बढ़त हासिल कर ली जहां पर 1992 से कोई डेमोक्रेट नहीं जीता है. डेमोक्रेट्स ने इलेक्शन डे को एक लैंडस्लाइड जीत की उम्मीद जताई थी लेकिन जल्द ही उनकी यह उम्मीद धूमिल पड़ने लगी क्योंकि  राष्ट्रपति का गोद लिया हुआ राज्य फ्लोरिडा मंगलवार को ट्रंप के खाते में चला गया.

चुनाव की रात दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने पारंपरिक राज्य जीत लिए. बाइडेन के खाते में वेस्ट कोस्ट, न्यू इंग्लैंड और मिड अटलांटिक में डेमोक्रेटिक राज्य गए. वहीं ट्रंप ने अधिकांश साउथ, टेक्सास और रूरल, माउंटेन वेस्ट और मिडवेस्ट जीत लिए.

आखिर कहां चूक गए डोनाल्ड ट्रंप

यह चुनाव कई मायनों में कोरोना वायरस को लेकर ट्रंप के गलत मैनेजमेंट पर एक जनमत संग्रह था. इस चुनाव में कोरोना वायरस की वजह से पहली बार भारी संख्या में पोस्टल वोटिंग हुई. मेल बैलेट्स को गिनने और सत्यापित करने की प्रकिया भी लंबी और जटिल थी. हालांकि सिर्फ पांच ही राज्यों में डाक से चुनाव हुआ. यह डर बना हुआ था कि वोटिंग के लिए लंबी लाइनों और भीड़ भाड़ वाले पोलिंग स्टेशन की वजह से कोरोना ज्यादा फैल सकता है.

डाक बैलेट्स की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ी यह साफ होता गया कि इन्होंने बाइडेन को चुना है. डाक बैलेट्स की वजह से ही बाइडेन की बढ़त आगे बढ़ने लगी. क्या यह ट्रंप की हार का एक बड़ा कारण है क्योंकि कई महीनों तक ट्रंप अपने समर्थकों को बताते रहे कि डाक से वोट डालना एक बड़ी धांधली का कारण हो सकता है. वह अपने समर्थकों को डाक वोटिंग के लिए हतोत्साहित करते रहे.

यह भी पढ़ें:

कौन हैं जो बाइडेन जो ट्रंप को मात देकर बनने जा रहे हैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

US Elections 2020: कमला हैरिस की ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर की अश्वेत और दक्षिण एशियाई महिलाओं ने जताई खुशी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget