एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने नेहरू को किया याद, दूसरे नेताओं ने भी दी भारत के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

‘‘देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं. हम देश के स्वाधीनता संघर्ष में तथा प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में उनके योगदान को याद करते हैं.’’

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने बुधवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी. नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के पुत्र नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री थे और इस पद पर वह 1964 में अपने निधन तक रहे. बता दें कि नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. राष्ट्रपति ने भी दी श्रद्धांजलि राष्ट्रपति कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डाले गए एक पोस्ट में कहा गया है ‘‘हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उनकी जयंती पर स्मरण.’’ मोदी ने भारत के स्वाधीनता संघर्ष में नेहरू के योगदान को याद किया. उन्होंने ट्वीट किया ‘‘देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं. हम देश के स्वाधीनता संघर्ष में तथा प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में उनके योगदान को याद करते हैं.’’ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की अगुवाई में संसद सदस्यों ने भी संसद भवन के सेंट्रल हाल में प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी. नेहरू के समाधि स्थल शांतिवन में तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए और स्कूल के बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण गीत गाये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
Tamil Nadu Budget 2026: शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
शिक्षा से सुरक्षा तक किन मुद्दों पर फोकस? तमिलनाडु की विजय सरकार का पहला बजट पेश
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget