एक्सप्लोरर

आज भारत आएंगे जर्मनी के नए राष्ट्रपति, पीएम मोदी के साथ वाराणसी जाने का है कार्यक्रम

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमेयर आज से 25 मार्च तक की भारत यात्रा पर आ रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार स्टेनमेयर भारत दौरे पर हैं. इससे पहले वे विदेश मंत्री के तौर पर भारत आए थे.

नई दिल्ली: जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमेयर आज से 25 मार्च तक की भारत यात्रा पर आ रहे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार स्टेनमेयर भारत दौरे पर हैं. इससे पहले वे विदेश मंत्री के तौर पर भारत आए थे. 14 मार्च 2018 को जर्मनी में नई सरकार बनी है जिसमें स्टेनमेयर राष्ट्रपति चुने गए हैं. इस यात्रा के दौरान वे भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक स्टेनमेयर का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है.

फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमेयर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे. अपनी यात्रा के दौरान स्टेनमेयर वाराणसी के अलावा चेन्नई का भी दौरा करेंगे. स्टेनमेयर के साथ जर्मनी के बड़े उद्योगपति और भारत संबंधी विषय के जानकारों का एक प्रतिनिधिमंडल आ रहा है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि जर्मनी के साथ भारत के संबंध द्विपक्षीय और वैश्विक संदर्भ में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है.

साल 2000 में सामरिक भागीदारी स्थापित होने के बाद से दोनों देशों की सरकारों ने इस संबंध को गहराने की कोशिश की है. मंत्रालय के अनुसार, भारत की अनेक क्षेत्रों में मौजूदा प्राथमिकताएं जर्मनी की विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाना है. भारत ऊर्जा, कौशल विकास, स्मार्ट सिटी, जल और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में जर्मनी की मदद लेगा. जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और भारत में सातवां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है.

स्टेनमेयर इससे पहले विदेश मंत्री और वाइस चांसलर के तौर पर कई बार भारत की यात्रा पर आ चुके हैं. इससे पहले फरवरी 2014 में जर्मनी के राष्ट्रपति के रूप में जाकिम गॉच भारत की यात्रा पर आए थे. जर्मनी में 15 हजार से अधिक भारतीय छात्र हैं जबकि भारत में साल 2017 में 800 से अधिक जर्मन छात्रों ने इंटर्नशिप की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget