एक्सप्लोरर

President On Kolkata Horror: 'अब बस बहुत हुआ, बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं', कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छलका दर्द

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है. आरोपी संजय रॉय से भी पूछताछ जारी है.

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान आया है. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ. 

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अब बहुत हुआ. उन्होंने कहा, ''जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी अपराधी अन्य जगहों पर घात लगाए बैठे थे.''

किसी भी समाज में इसकी अनुमति नहीं- राष्ट्रपति मुर्मू 

राष्ट्रपति ने कोलकाता की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दी जा सकती. समाज को भी ईमानदार, निष्पक्ष और आत्मनिरीक्षण होना चाहिए. 

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, अक्सर निंदनीय मानसिकता वाले लोग महिलाओं को कम इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखते हैं. कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. जो लोग इस तरह के विचार रखते हैं, वे महिला को एक वस्तु के रूप में देखते हैं. भय से मुक्ति पाने के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना हमारी बेटियों का कर्तव्य है. 

उन्होंने कहा, ''निर्भया के बाद 12 सालों में अनगिनत रेपों को समाज भूल चुका है, यह सामूहिक भूलने की बीमारी सही नहीं है. इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक स्मृतिलोप का सहारा लेते हैं; अब भारत के लिए इतिहास का सामना करने का समय आ गया है.''

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, समाज को खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है. कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. 

9 अगस्त को डॉक्टर के साथ हुआ था रेप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी कर रही जूनियर डॉक्टर के साथ 9 अगस्त को रेप किया गया था. इसके बाद जूनियर डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. डॉक्टर के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस के सुस्त रवैये के चलते कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है.

इस घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल बुलाई थी और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाने की मांग भी उठाई है. इतना ही नहीं कोलकाता रेप केस के खिलाफ बंगाल समेत पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget