एक्सप्लोरर

'देश को कश्मीर के जिम्मेदार युवाओं पर गर्व है', यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कश्मीर की विरासत को बचाए रखने की अपील की. उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी के पुराने छात्रों का भी जिक्र किया, जिन्हें पद्मश्री से नवाजा गया है.

President Kashmir Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार (11 अक्टूबर) की सुबह श्रीनगर पहुंचीं. यह उनकी जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा है.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अपने आगमन के तुरंत बाद राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर के मुख्यालय में युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

कल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना होंगी

यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीनगर परिसर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. वहीं गुरुवार (12 अक्टूबर) की सुबह राष्ट्रपति माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जम्मू रवाना होंगी. उससे पहले राष्ट्रपति आदिवासियों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगी.

कश्मीर यूनिवर्सिटी में उन्होने कहा कि देश को कश्मीर के जिम्मेदार युवाओं पर गर्व है. उन्होंने कश्मीर यूनिवर्सिटी के छात्रों से अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, "युवा सामाजिक कार्यों में भाग लेकर सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं और एक उदाहरण स्थापित कर सकते हैं. यहां के स्टूडेंट्स ने देश की सेवा करते हुए कश्मीर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है."

यूनिवर्सिटी की छात्राओं की तारीफ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि कश्मीर यूनिवर्सिटी में 55 फीसदी छात्राएं हैं. गोल्ड मेडल और उपहार जीतने वालों की कुल संख्या में लगभग 65 फीसदी लड़कियां हैं."

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "हमारे देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा. सतत विकास कश्मीर की विरासत का हिस्सा है. धरती के इस स्वर्ग को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. नौजवान पीढ़ी को खास तौर से ये जिम्मेदारी निभानी होगी."

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी वहां मौजूद थे. उन्होंने दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर उनको धन्यवाद दिया. इस दौरान उन्होंने छात्राओं की भी सराहना की. 

राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "हमारी बेटियों की उपलब्धि, उनका आत्मविश्वास, साहस और शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता पूरे केंद्र शासित प्रदेश के लिए गर्व की बात है. यह राष्ट्र के उज्जवल भविष्य और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक कदम है."

ये भी पढ़ें:  बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की बढ़ी मुश्किलें, रेप और धमकी देने के आरोप में कोर्ट ने किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी हंगामे के बीच 14 मिनट में दो अहम बिल पास, हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र
विपक्षी हंगामे के बीच 14 मिनट में दो अहम बिल पास, हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget