एक्सप्लोरर

ट्रंप के अहमदाबाद दौरे की तैयारियों का जायजा लिया गया, 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान एयरफोर्स वन दोपहर को सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पहुंचे. ट्रंप साबरमति आश्रम भी जाएंगे. 24 फरवरी की रात ही ट्रंप दिल्ली पहुंच जाएंगे.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमद की तैयारियां जोरों पर हैं. केंद्रीय अधिकारियों और अमेरिकी अफसरों की एक टीम ने अहमदाबाद में इंतजामों का जायजा लिया जहां राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया 24 फरवरी को पहुंचेंगे. अहमदाबाद में राज्य के अधिकारियों के साथ सुरक्षा एजेंसियों के नुमाइंदों, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के अधिकारियों, विदेश मंत्रालय के अफसरों और अमेरिकी राष्ट्रपति की हिफाजत करने वाली सीक्रेट सर्विस समेत अमेरिकी प्रतिनिधियों ने तैयारियों की समीक्षा की. दिल्ली से गई टीम ने अहमदाबाद में एयरपोर्ट, साबरमति आश्रम व रिवरफ्रंट और मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में चल रही आयोजन की तैयारियों के साथ साथ सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरफोर्स वन 24 फरवरी की दोपहर सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा. राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत आ रहे ट्रंप की अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद रहेंगे. एयरपोर्ट पर सलामी गार्ड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अमेरिकी राष्ट्र प्रमुख का स्वागत किया जाएगा. राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को यादगार बनाने और उनके भव्य स्वागत की कड़ी में एक उनके काफिले को शोभा यात्रा की शक्ल देने की तैयारी चल रही है. इसमें सड़क के दोनों तरफ लोगों स्वागत के लिए लोग खड़े होंगे वहीं हर थोड़ी दूरी पर सांस्कृतिक झांकियां भी होंगी. इसके अलावा भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का नजारा मोटेरा में बनकर तैयार दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भी पेश किया जाएगा.

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी मेहमान अमेरिकी राष्ट्रपति को महात्मा गांधी के साबरमति आश्रम भी लेकर जाएंगे. आश्रम में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप हृदयकुंज, रिवरफ्रंट, मगन गैलेरी, प्रदर्शनी गैलेरी आदि जगहों पर जाएंगे. रिवर फ्रंट का नजारा दिखाने के लिए एक विशेष मंच फिलहाल बनाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक टीम के दौरे का सबब इन सब स्थानों पर लगने वाले समय का आकलन करना भी था.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला करीब 22 किमी के रास्ते से गुजरेगा. इस दौरान करीब 50 हजार लोग स्वागत के लिए खड़े होंगे. केवल गुजरात ही नहीं देश केा अन्य राज्यों से भी कई संगठनों के प्रतिनिधि इम स्वागत तैयारियों का हिस्सा बनाए गए हैं. सूत्र बताते हैं कि करीब 300 संगठनों को अहमदाबाद की सड़कों पर होने वाल स्वागत समारोह का हिस्सा बनाया गया है. यह वीआईपी काफिला साबरमति आश्रम से इंदिरा ब्रिज और फिर स्टेडियम तक जाएगा. मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप देखेंगे स्वागत का अभूतपूर्व नजारा मोटेरा के स्टेडियम में केम छो ट्रंप कार्यक्रम के दौरान एक लाख दस हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे. जहां एक लाख लोगों के स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था है. वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बनाए जा रहे विशाल मंच के सामने भी 14 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी. विदेशी धरती पर किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति को अब तक मिले सबसे भव्य स्वागत समारोह का नजारा खड़ा करने के लिए इंतजाम जोर-शोर से चल रहे हैं.

तैयारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, केम छो ट्रंप में तकनीक के साथ-साथ सांस्कृतिक झांकी का मेगा शो होगा. इस आयोजन में लेजर से भारत और अमेरिका के झंडा भी बनाया जाएगा. साथ ही अनेक अहमदाबाद के निगम आयुक्त विजय नेहरा इन तैयारियों की कमान संभाल रहे हैं.

हालांकि, अहमदाबाद में आमद के बाद 24 फरवरी की रात ही राष्ट्रपति ट्रंप दिल्ली पहुंच जाएंगे. अगले दिन यानी 25 फरवरी को दिल्ली में उनका राष्ट्रपति भवन में सरकारी स्वागत किया जाएगा. साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी जिसमें करीब एक दर्जन समझौतों पर दस्तखत की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget