एक्सप्लोरर

दो गोलियां खाने के बाद भी आतंकियों से लड़ता रहा सेना का कुत्ता जूम, चिनार कॉर्प्स ने शेयर किया भावुक वीडियो

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना के असॉल्ट डॉग जूम की मदद से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. इस अभियान में जूम को भी दो गोलियां लगी हैं.

Army Assault Dog Zoom: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले में सुरक्षाबलों (Security Forces) और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ (Encounter) के दौरान सेना का एक हमलावर कुत्ता (Army Assault Dog Zoom) गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) स्थित इस जिले के तंगपावा इलाके में रविवार (9 अक्टूबर) देर रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सोमवार (10 अक्टूबर) की सुबह सेना ने ‘जूम’ नाम के अपने हमलावर कुत्ते को उस घर के अंदर भेजा, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे. उन्होंने कहा कि जूम इससे पहले भी कई सक्रिय अभियानों का हिस्सा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि इस बार के अभियान में आतंकवादियों की दो गोली लगने के कारण जूम घायल हो गया.

गोली लगने के बाद भी जूम लड़ता रहा

अधिकारियों ने कहा, ‘‘जूम ने पहचान करने के बाद आतंकियों पर हमला किया जिस दौरान उसे भी दो गोलियां लगीं.’’ उन्होंने कहा कि जूम लड़ता रहा और अपना काम पूरा किया, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि इस बहादुर कुत्ते को सेना के पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर किया गया, हालांकि दो सैनिक भी घायल हुए हैं.

सेना की चिनार कॉर्प्स ने शेयर किया भावुक वीडियो

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने जूम का एक भावनात्मक वीडियो शेयर किया और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. वीडियो में जूम को प्रशिक्षण देते हुए दिखाया गया है. 

वीडियो में जूम को उच्च प्रशिक्षित, भयंकर और प्रतिबद्ध बताया गया है. यह भी बताया गया है कि जूम को आतंकियों की धरपकड़ करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था और कई सक्रिय अभियानों में वह शामिल रहा है. वीडियो में बताया गया है, ''10 अक्टूबर को तड़के अनंतनाग के कोकेरनाग में आतंकियों के खिलाफ एक अभियान में जूम को उस घर में जाने की जिम्मेदारी दी गई, जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी. जूम ने आतंकियों की पहचान की और उन पर हमला कर दिया. इस दौरान उसे भी दो गोलियां लग गईं. घायल होने के बावजूद बहादुर जूम ने अपना काम जारी रखा, जिसके चलते दो आतंकियों को मार गिराया गया. जूम का श्रीनगर में इलाज चल रहा है, आइये जूम के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें.''

ये भी पढ़ें

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस के बीच बढ़े तनाव पर भारत ने जताई चिंता, भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

UP ATS Action: यूपी एटीएस ने दबोचे आठ संदिग्ध आतंकी, गजवा-ए-हिंद मुहिम चलाने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
'बाप' वाले कमेंट पर खरगे के बचाव में उतरे पप्पू यादव, बोले- 'सर्वनाश...'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'
ब्राजील में लूला की जीत पर विवाद! क्या है आरोप? बोल्सोनारो बोले- 'चुनाव रद्द हो'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget