एक्सप्लोरर

Prayagraj Violence: बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ HC में याचिका, SSP ने कहा- मास्टरमाइंड जावेद के घर से मिले हथियार

Prophet Remarks Row Prayagraj Violence: जुमे के बाद हिंसा और बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर के ध्वस्तीकरण के खिलाफ पत्र याचिका दाखिल की गई है.

Prophet Remarks Row Big News: प्रयागराज में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप (Javed Pump) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. ध्वस्तीकरण की कार्यवाही (Bulldozer Action) के दौरान आज पुलिस को घर से कई अवैध असलहे मिले हैं, इसमें 12 बोर और 315 बोर के तमंचे शामिल हैं. इसके साथ ही कई कारतूस भी छिपाकर रखे गए थे. पुलिस के मुताबिक आपत्तिजनक साहित्य भी घर से बरामद हुआ है. अदालतों पर टिप्पणी करने वाले बयान भी घर से मिले हैं. ध्वस्तीकरण से पहले हुई तलाशी के दौरान ये अवैध असलहे और आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुआ है. एसएसपी अजय कुमार ने बरामदगी की जानकारी दी है.

वहीं जुमे के बाद हिंसा और बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के घर के ध्वस्तीकरण के खिलाफ पत्र याचिका दाखिल की गई है. हाईकोर्ट के छह वकीलों की ओर से पत्र याचिका चीफ जस्टिस राजेश बिंदल को भेजी गई है. आरोप लगाया गया है कि अवैध तरीके से जावेद मोहम्मद की पत्नी परवीन फातिमा का मकान ध्वस्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: Prophet Muhammad Row: प्रयागराज हिंसा मामले में 64 आरोपियों को भेजा गया जेल, मुख्य आरोपी के घर पर चल सकता है बुलडोजर

याचिका में कही गई ये बात

इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि यह मकान जावेद का नहीं बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम है. यह मकान परवीन फातिमा को उनके पिता से शादी से पहले गिफ्ट के रूप में मिला था. इसलिए जावेद मोहम्मद की ओनरशिप न होने के बावजूद उन्हें नोटिस दिया गया और मकान उनकी पत्नी का गिराया गया है.

इन लोगों ने दाखिल की याचिका

पीडीए कार्यवाही को गलत बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता केके राय, मोहम्मद सईद सिद्दीकी, प्रबल प्रताप, रवींद्र सिंह, नजमुस साकिब खान और रविंद्र सिंह ने चीफ जस्टिस को पत्र याचिका भेजी है. अवैध ध्वस्तीकरण बताते हुए मुआवजा और दोषी अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget