एक्सप्लोरर

प्रवीण तोगड़िया को वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाया जाएगा- सीनियर वीएचपी नेता

विश्व हिंदू परिषद की मार्गदर्शक मंडल के एक सीनियर सदस्य ने कहा है कि केन्द्र और राजस्थान सरकार की आलोचना करने के कारण प्रवीण तोगड़िया को वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है.

इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद(वीएचपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को उनके पद से हटाया जा सकता है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद की मार्गदर्शक मंडल के एक सीनियर सदस्य ने कहा है कि केन्द्र और राजस्थान सरकार की आलोचना करने के कारण प्रवीण तोगड़िया को वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है.

हालांकि, संत सम्मेलन में आए कुछ नेताओं ने वीएचपी नेता ने तोगड़िया का समर्थन किया. बता दें कि कुछ दिनों पहले करीब 12 घंटे लापता रहने के बाद तोगड़िया अहमदाबाद के शाही बाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिले थे. होश में आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस कर उन्होंने इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी) द्वारा अपने एनकाउंटर होने की साजिश का आरोप लगाया था.

अखबार के मुताबिक वीएचपी नेता स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि तोगड़िया ने अनुशासनहीनता की है और उन्हें जल्दी ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. हालांकि पहले भी ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि केन्द्र से तोगड़िया का अनबन होने के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) उनका कद छोटा करना चाहता है.

मार्गदर्शक मंडल के सदस्य ने कहा कि तोगड़िया वीएचपी में अपना स्थान खो चुके हैं. चिन्मयानंद ने कहा कि संगठन में ज्यादातर लोग खुश हैं कि तोगड़िया का कद छोटा किया जा रहा है. हाल ही में जो कुछ उन्होंने किया है, ये उनकी अनुशासनहीनता को दर्शाता है. वीएचपी में अब उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. अब तोगड़िया का वीएचपी से कोई संबंध नहीं है.

हालांकि अखबार के मुताबिक वीएचपी के महासचिव चंपत राय ने कहा, "कौन कहता है कि तोगड़िया जी का कद छोटा किया जा रहा है? वो हमारे और समाज के लिए प्रिय हैं."

बता दें कि प्रवीण तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. तोगड़िया पेशे से मशहूर कैंसर सर्जन हैं. दस साल की उम्र में वे आरएसएस में शामिल हो गए थे. 22 साल की उम्र में तोगड़िया संघ स्वंय सेवकों के मुख्य मार्गदर्शक चुने गए थे. 27 साल की उम्र में तोगड़िया विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और ध्वस्त सोमनाथ मंदिर को देखने के बाद वो हिंदुत्व के लिए काम करने लगे. वह मुसलमानों पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget