एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर निशाना, शराबबंदी को लेकर चलाया पोल

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर शराबबंदी को लेकर एक पोल चलाया है. वे जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार के लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं.

Prashant Kishor On Liquor Ban: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) बिहार की राजनीति में सक्रिय होने में जुटे हुए हैं. प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा (Jan Suraj Yatra Prashant Kishor) निकाल रहे हैं. वहीं उन्होंने इसी बीच गुरुवार को बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर शराबबंदी (Bihar Liquor Ban) को लेकर एक पोल चलाया. उन्होंने पोल (Poll) के सवाल में लिखा कि बिहार में शराबबंदी पूरे तरीके से फेल है, हां या नहीं.

इस पोल पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय देने लगे. पोल शुरू करने के आधे घंटे में ही करीब 8 हजार से ज्यादा लोगों ने वोट दिए. बता दें कि, प्रशांत किशोर बिहार में जन सुराज यात्रा के जरिए लोगों से मिल रहे हैं और लोगों की समस्याओं का संकलन भी कर रहे हैं. पिछले चार दिनों से वे बिहार के वैशाली जिले में हैं. यहां विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान अपने जन सुराज यात्रा का स्वरूप लोगों को बता रहे हैं. 

जन सुराज यात्रा के जरिए लोगों से कर रहे मुलाकात

इसके अलावा वे सोमवार को महनार के बसंतपुर गांव में पहुंचे थे जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों के साथ उन्होंने संवाद किया था और जन सुराज की सोच से अवगत कराया था. सोमवार को ही वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पहुंचे थे. यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की थी. पूरे बिहार में भ्रमण करने के बाद वे चंपारण से दो अक्टूबर से पदयात्रा की शुरुआत करेंगे.

बिहार में शराबबंदी 2016 से है लागू

वहीं बिहार में शराबबंदी की बात करें तो राज्य में साल 2016, अप्रैल से आधिकारिक तौर पर शराबबंदी लागू है. हालांकि, इसके बावजूद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शराब पकड़ी जा रही है, और सिर्फ इतना ही नहीं कई जगह जहरीली शराब की वजह से कई मौतें भी हुई हैं.

शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतें

हाल ही में एक सोनू कुमार (Sonu Kumar) नाम के बच्चे की सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ बातचीत की वीडियो भी वायरल हुई थी. जिसमें बच्चे ने सीएम के सामने अपनी पढ़ाई-लिखाई की गुहार लगाई थी और साथ ही अपने पिता के शराबी होने की बात कही थी. बहरहाल, इसके बाद कई सवाल भी उठे कि, सरकार जहां शराबबंदी (Bihar Liquor Ban) को लेकर कई बार अपनी पीठ थपथपाती दिखती है, तो फिर राज्य में जहरीली शराब की वजह से मौतें कैसे हो रही हैं और लोगों शराब पी कैसे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Caste Census: बिहार में जाति आधारित जनगणना को नीतीश कुमार की कैबिनेट ने दी मंजूरी 

Female Work Force Declines: वर्किंग महिलाओं की संख्या घटने से भारत को अरबों डॉलर का नुकसान, आधी आबादी की GDP में केवल 17% हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
'प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने का हो...' मानवाधिकार आयोग को सौंपी SC के वकील ने रिपोर्ट
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget