एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: बिहार में हुए सियासी उलटफेर से क्या देशभर में होगा असर? प्रशांत किशोर ने की ये भविष्यवाणी

Lok Sabha Election 2024: प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हम केवल एक बात निश्चित रूप से कह सकते हैं कि कुछ भी हो, नीतीश कुमार सत्ता पर काबिज रहेंगे जैसे कि वह इतने सालों से करते आ रहे हैं.”

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने लोकसभा चुनाव 2024 की ओर इशारा करते हुए सोमवार को कहा कि बिहार में हालिया उथल-पुथल 'राज्य केंद्रित” घटना थी और इससे राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. उन्होंने हाल ही में जेडीयू (JDU) के भारतीय जनता पार्टी (BJP) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ सरकार बनाने के बाद पहली बार यह कहा है.

नीतीश कुमार सत्ता प्रशांत किशोर का तंज
उत्तर बिहार के सीतामढ़ी जिले में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया बागी रुख 'राजनीतिक अस्थिरता” का प्रतीक है, जिसका सामना बिहार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नयी भाजपा” के उदय के बाद से कर रहा है. प्रशांत किशोर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'हम केवल एक बात निश्चित रूप से कह सकते हैं कि कुछ भी हो, नीतीश कुमार सत्ता पर काबिज रहेंगे जैसे कि वह इतने सालों से करते आ रहे हैं.”

बता दें कि चार साल पहले प्रशांत किशोर जेडीयू में शामिल हुए थे और कुछ ही हफ्ते में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था, लेकिन सीएए-एनपीआर-एनआरसी विवाद को लेकर गहरे मतभेद के कारण दो साल से भी कम समय में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था.

साल 2025 विधानसभा चुनाव में क्या बदलाव होगा?
प्रशांत किशोर ने दावा किया, 'मैं आपको लिखित रूप में बता सकता हूं कि बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में एक और बदलाव देखने को मिलेगा. हमें नहीं पता कि कौन सी पार्टी या नेता किस तरफ रहेगा. लेकिन मौजूदा परिदृश्य बदलेगा.”

प्रशांत किशोर ने विपक्षी एकता कायम करने के लिए नीतीश कुमार की तीन दिन की दिल्ली यात्रा को ज्यादा तवज्जो नहीं दी. उन्होंने कहा, 'उन्हें बिहार पर शासन करने के लिए जनादेश मिला है और यही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके अलावा, यहां जो हुआ है वह एक राज्य पर केंद्रित घटना है, जिसका कोई राष्ट्रव्यापी प्रभाव होने की संभावना नहीं है.”

यह भी पढ़ें-

Nitish Delhi Visit: विपक्ष को एकजुट करने स्पेशल मिशन पर निकले बिहार के CM नीतीश कुमार, जानें आज किस-किस से मिलेंगे

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच बोले CM नीतीश कुमार- 2024 के चुनाव में एकजुट होगा विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget