एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी को दे दी टेंशन! लोकसभा चुनाव की कर दी भविष्यवाणी, बोले- बंगाल में बीजेपी होगी नंबर 1 पार्टी

Prashant Kishor On Mamata Banerjee: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बंगाल में भी BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी.

Prashant Kishor On West Bengal: पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी की टेंशन बढ़ा दी है. पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया है कि सूबे में भाजपा ही नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी. 

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में यह भी कहा है कि बीजेपी ने हाल के सालों में दक्षिण और पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की है. इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है.

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर क्या बोले प्रशांत किशोर?

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के संभावित परिणामों को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा है कि मुझे लगता है कि बंगाल में बीजेपी नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी. प्रशांत किशोर का लोकसभा चुनाव से पहले ये कहना इसलिए अहम है, क्योंकि उन्होंने 2021 के बंगाल चुनावों के लिए अपने अभियान में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की मदद की थी. इसकी बदौलत प्रचंड जीत के साथ ममता की सत्ता में वापसी हुई थी. प्रशांत किशोर ने अपने दावे को स्पष्ट करते हुए कहा कि विपक्ष इस कदर मौका गंवा चुका है कि बीजेरी मजबूत बनकर उभरेगी.

प्रशांत किशोर ने कहा - कांग्रेस की गलती की वजह से जीतेगी बीजेपी

प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी चुनाव में बीजेपी तभी कमजोर पड़ेगी, जब विपक्ष, खासकर कांग्रेस ये सुनिश्चित कर सके कि उत्तर और पश्चिम में अपने गढ़ों में बीजेपी कम से कम 100 सीटें हार जाए. हालांकि ऐसा होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए रखने में सक्षम है.

बता दें कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम किया था.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की इस सीट पर BJP को हुई टेंशन! प्रचार के लिए यूपी से CM योगी और बागेश्वर वाले बाबा को बुलाना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget