एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान की इस सीट पर BJP को हुई टेंशन! प्रचार के लिए यूपी से CM योगी और बागेश्वर वाले बाबा को बुलाना पड़ा

Lok Sabha Elections 2024: भाटी पहले बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन सूची में उनका नाम नहीं आया तो उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया है और बाड़मरे-जैसलमेर का मुकाबला रोमांचक हो गया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 26 साल का एक लड़का बीजेपी के लिए चुनौती बना है. राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर रवींद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय नामांकन किया है. नामांकन रैली में ही उन्होंने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया. इससे बीजेपी और कांग्रेस की नींद उड़ गई. उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने वहां कई बड़े नेताओं को प्रचार के लिए भेजने का फैसला किया.

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने कैलाश चौधरी और कांग्रेस ने उम्मेदाराम बेनीवाल को टिकट दिया है. 2019 में बीजेपी ने वहां सभी लोकसभा सीटें जीती थीं और इस बार भी पार्टी पिछला प्रदर्शन दोहराना चाहती है. हालांकि, पीएम मोदी के विचारों से प्रभावित रवींद्र सिंह भाटी लगातार बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगा रहे हैं. इस वजह से पार्टी ने स्टार प्रचारकों को वहां भेजने का फैसला किया.

योगी और बाबा बागेश्वर पर प्रचार का जिम्मा

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बाबा बागेश्वर प्रचार करेंगे. बीजेपी ने इस सीट पर कई फायर ब्रांड नेताओं की रैली कराने का फैसला किया है. नामांकन के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में भी भारी संख्या में लोग आए थे. इससे भी बीजेपी परेशान दिख रही है.

क्यों बागी हुए रवींद्र भाटी?

रवींद्र सिंह भाटी ने 4 महीने पहले शिव विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी. वह पीएम मोदी और बीजेपी से प्रेरित हैं. इसी वजह से वह पिछले साल नवंबर में बीजेपी में शामिल हुए थे पर टिकट नहीं मिलने पर अलग हो गए. अब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है और बीजेपी-कांग्रेस की चुनौती बढ़ा रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में भाटी ने बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से मात दी थी. शिव सीट पर बीजेपी उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा था. बीजेपी का वोटबैंक छीनकर ही भाटी मजबूत हो रहे हैं. इस वजह से पार्टी ज्यादा परेशान दिख रही है.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण के ये हैं धनकुबेर! कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ से लेकर ज्योति मिर्धा का भी नाम, देखें टॉप-10 में कौन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget