एक्सप्लोरर

BPSC Protest: 'मुझे थोड़ी एलर्जी और खांसी आ रही है, बाकी सब...', हिरासत में लिए जाने से पहले बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishor: BPSC परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर थे. सोमवार सुबह पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर एम्स भेज दिया.

BPSC Protest In Patna: बीपीएससी परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को सोमवार (6 जनवरी) की सुबह 4 बजे जब वह और उनके समर्थक भीषण ठंड में कंबल ओढ़कर सो रहे थे तभी पटना पुलिस ने अचानक कार्रवाई करते हुए पहले हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें इलाज के लिए पटना AIIMS में भर्ती कराया गया. पुलिस की कार्रवाई के वक्त प्रशांत किशोर के साथ सैकड़ों छात्र और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अरविंद ठाकुर भी गांधी मैदान में मौजूद थे. 

प्रशांत किशोर का लगातार चेकअप किया जा रहा था, इस दौरान उन्होंने खुद स्पष्ट किया था कि उन्हें थोड़ी खांसी और एलर्जी है. इसके अलावा उन्हें कोई गंभीर दिक्कत नहीं है और वह अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं. जिला प्रशासन ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी, जिसे प्रशांत किशोर ने ठुकरा दिया. 

छात्रों की मांगों पर प्रशांत किशोर का स्पष्ट रुख

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार (3 जनवरी) को कहा था कि वह छात्रों की मांग पूरी होने तक अपना अनशन जारी रखेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छात्रों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए. किशोर ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री उनसे मिलकर कोई समझौता करते हैं और छात्र उस समाधान से सहमत होते हैं तो वह अपना अनशन खत्म कर देंगे, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक छात्रों की मांगों का समाधान नहीं होता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा.

इससे पहले प्रशांत किशोर रविवार (5 जनवरी) को इन अभ्यर्थियों के साथ गांधी मैदान में छात्र संसद करने भी पहुंचे थे, लेकिन शाम होते ही पटना के जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ छात्र सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे. इसके बाद छात्रों पर पुलिस ने पहले वाटर कैनन से पानी बौछार की, लेकिन छात्र हटने को तैयार नहीं थे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. इस घटना के बाद प्रशांत किशोर और 700 बाकी लोगों पर FIR दर्ज की गई.

प्रशांत किशोर का अनशन जारी

पिछले साल 13 दिसंबर को पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैलने के बाद परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हुआ. इसके चलते कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया. बीपीएससी ने बापू भवन में दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया, लेकिन छात्रों ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग की और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: संपत्ति पाकर माता-पिता की सेवा न करने वाले बच्चों से वापस ली जा सकती है संपत्ति : सुप्रीम कोर्ट

IANS के इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget