एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक, प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिया प्रेजेंटेशन

Congress Meeting With Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा.

Congress Meeting With Prashant Kishor: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने अब साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ दिल्ली में बड़ी बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए. बैठक में प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रेजेंटेशन दिया.

प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए बनाई जाएगी टीम- केसी वेणुगोपाल

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को बताया, ‘’2024 में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कुछ बड़े नेताओं के सामने पेश की. उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा.’’

370 से 400 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखे कांग्रेस- पीके

बैठक में प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी को साल 2024 के लिए 370 से 400 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखना चाहिए और जहां कांग्रेस कमजोर है, वहां स्थानीय दलों से गठबंधन करना चाहिए.

बैठक में कौन-कौन नेता पहुंचे?

  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • ए के एंटनी
  • अम्बिका सोनी
  • जय राम रमेश
  • मुकुल वासनिक
  • दिग्विजय सिंह
  • अजय माकन

यह भी पढ़ें-

Pakistan: इमरान की पार्टी के विधायकों ने पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर पर किया हमला, मारे थप्पड़, फेंके लोटे

भारतीय सेना ने एकता के संदेश के साथ जारी किया भावुक वीडियो, लिखा- इस लड़ाई में कश्मीर अकेला नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget