एक्सप्लोरर

Prashant Kishor के सुझावों पर चर्चा के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन ग्रुप बनाने का एलान किया, पार्टी में एंट्री पर संस्पेंस

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पीके का नाम लिए बगैर उनके पार्टी में शामिल होने के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है. कुल मिलाकर कांग्रेस के द्वारा तस्वीर साफ नहीं की जा रही.

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अभी सस्पेंस जारी है. इसी के बाद कांग्रेस ने उनके सुझावों पर चर्चा करने के बाद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप बनाने का ऐलान किया है. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीके के प्रस्तावों पर सुझाव देने के लिए बनाई गई आठ सदस्यीय कमेटी ने 21 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी.

कमेटी के साथ रिपोर्ट पर चर्चा के बाद आगे की राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के लिए एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप का गठन करेंगी. प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने और उनके 2024 एक्शन ग्रुप में शामिल किए जाने के सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि एक्शन ग्रुप का जब गठन होगा तब हम आपसे इसके बारे में जानकारी साझा करेंगे.

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पीके

सुरजेवाला ने पीके का नाम लिए बगैर उनके पार्टी में शामिल होने या ना होने के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है. कुल मिलाकर कांग्रेस की तरफ से पीके के पार्टी में शामिल होने को लेकर तस्वीर साफ नहीं की जा रही. हालांकि सूत्रों का कहना है कि पीके आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल होंगे.

इसको लेकर एक पेंच यह भी है कि एक तरफ तो पीके कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए आलाकमान समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ भावी रोड मैप पर चर्चा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बीते दो दिनों में तेलंगाना में टीआरएस नेताओं के साथ बैठक की है.

विपक्षी पार्टियों के साथ काम करने को लेकर पीके से खफा है राज्य का नेतृत्व

चुनावी मैनेजमेंट का काम करने वाली पीके की कंपनी आईपैक तेलंगाना में टीआरएस के लिए काम कर रही है तो बंगाल में टीएमसी के लिए. दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व इस बात से खफा है कि पीके कांग्रेस के साथ बातचीत करने के साथ उसके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के साथ भी जुड़े हैं. हालांकि टीआरएस की तरफ से यह कहा जा रहा है कि उनके साथ प्रशांत किशोर काम नहीं करने जा रहे हैं बल्कि उनकी कंपनी आईपैक आगामी चुनाव के लिए टीआरएस के लिए काम करेगी. इस पेंच के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया प्रमुख रणदीप सुरजेवाला जवाब देने से बचते नजर आए.

सांसद Navneet Rana की दुर्व्यवहार वाली चिट्ठी के बाद Lok Sabha सचिवालय सख्त, महाराष्ट्र सरकार से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

'दलित होने की वजह से मुझे पुलिसवालों ने पानी तक नहीं दिया,' Om Birla को लिखी चिट्ठी में Navneet Rana ने लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget