एक्सप्लोरर

'चार सीएम से मिल लेने से कुछ नहीं होगा', नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का पलटवार

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा पर ऐसी कोई नई बात नहीं है, जिससे कि यह मान लिया जाए कि विपक्ष की तरफ से कोई नया प्रयास हो रहा है.

Prashant Kishor Attacks Nitish Kumar: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की दिल्ली यात्रा को लेकर उनपर तंज कसा. प्रशांत किशोर ने कहा कि सिर्फ किसी से मिलने भर से विपक्ष अगर नई रणनीति से खड़ा हो रहा है, ऐसा उन्हें लगता है, ये दिखाई नहीं पड़ रहा है. प्रशांत किशार ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप दिल्ली (Delhi) जाकर चार मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं तो इससे कुछ नहीं होगा. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात की.

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की इन मुलाकातों पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई विपक्ष किसी से मिलता है तो उससे प्रधानमंत्री बन जाए ऐसा तो नहीं है. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप दिल्ली जाकर चार सीएम से मुलाकात कर रहे हैं, इससे कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेलंगाना के सीएम केसीआर भी दिल्ली में कई बार कई नेताओं से मिलते हैं. उन्होंने कहा नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा पर कोई ऐसी बात नहीं है, जिससे कि यह मान लिया जाए कि विपक्ष की तरफ से कोई नया प्रयास हो रहा है. 

नीतीश ने की विपक्ष के नेताओं से मुलाकात

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के समर्थन से नई सरकार का गठन किया. प्रशांत किशोर ने बिहार की सियासत में हुए इस बदलाव को लेकर अपने एक बयान में कहा था कि यहां जो सियासी घटनाक्रम घटित हुआ है, उसका देशव्यापी असर नहीं पड़ेगा. नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर की इस प्रतिक्रिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके इस बयान की आलोचना की थी. 

नीतीश का प्रशांत किशोर पर हमला

नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रशांत किशोर के इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका मन बीजेपी के साथ जाने और भीतर से उनकी मदद करने का होगा. नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा था कि इन लोगों का काम सिर्फ पब्लिसिटी करना और बयानबाजी करना है. वह इस काम में एक्सपर्ट हैं, इसलिए इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं. उनके किसी भी बयान का कोई महत्व नहीं है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Watch: दुश्मनों के विमान-हेलिकॉप्टर और ड्रोन चुटकियों में होंगे ध्वस्त, भारत की QRSAM मिसाइल का सेना ने किया सफल परीक्षण

Bihar Politics: इन चार फोटो के साथ प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, फिर डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget