एक्सप्लोरर

गठबंधन की राजनीति में पहली बार फंसे नरेंद्र मोदी, प्रशांत किशोर ने अब कर डाला सीधा हमला

Prashant Kishor On PM Modi: नरेंद्र मोदी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीके ने कहा, मोदी 10 साल से पीएम हैं. लेकिन 10 साल में वोट मांगने के अलावा वे कभी बिहार नहीं आए.

जन सुराज के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. पीके ने दावा किया कि मोदी सरकार में बिहार में कोई विकास नहीं हुआ है, न ही यहां कोई फैक्ट्री लगी है. प्रशांत किशोर ने कहा, लोग कहते हैं कि मोदी जी के आने से बहुत विकास हो रहा है. विकास हो भी रहा है तो गुजरात का हो रहा है. बुलेट ट्रेन गुजरात में बन रही है. फैक्ट्री और रोजगार महाराष्ट्र, गुजरात में आ रहा है. बिहार में तो कोई फैक्ट्री लगी नहीं.

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है. ये हमला ऐसे वक्त पर आया है, जब 2014 के बाद बीजेपी को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है. 

नरेंद्र मोदी के तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीके ने कहा, मोदी 10 साल से पीएम हैं. लेकिन 10 साल में वोट मांगने के अलावा वे कभी बिहार नहीं आए. बिहार का विकास कैसे हो, इस पर उन्होंने कभी बैठक नहीं की. उन्होंने कहा, गुजरात तो 50 बार गए हैं. दूसरे राज्यों में हर दूसरे महीने में जा रहे हैं. बिहार तभी आते हैं जब वोट लेना होता है. 

प्रशांत किशोर ने कहा, मोदी देश के पीएम हैं. गुजरात के भी पीएम हैं, बिहार के भी हैं. गुजरात में वे फैक्ट्री लगा रहे हैं. उन्हें पता है कि गुजरात के लोग तभी वोट देंगे जब वहां फैक्ट्री लगेगी, रोजगार आएगा और विकास होगा. और उन्हें ये भी पता है कि बिहार के लोगों को इसकी कोई जरूरत नहीं है. बिहार के लोग मंदिर के नाम पर, हिंदू मुस्लिम के नाम पर, चार किलो राशन के नाम पर वोट डाल देंगे तो मोदी जी यहां फैक्ट्री क्यों लगाएंगे.  

पीके ने कहा, लोग कहते हैं कि मोदी जी मजबूत पीएम हैं, वे किसी से कुछ भी कह देंगे, कौन मना करेगा. अगर पीएम मोदी किसी उद्योगपति से कह दें कि बिहार में फैक्ट्री लगाओ जाकर कौन मना करेगा. लेकिन मोदी जी क्यों बोलें, उन्हें बिहार से मजदूर मिल ही रहा है. बिहार का मजदूर गुजरात और दूसरे शहरों में काम कर रहा है. वहां विकास हो रहा है. बिहार के लोग बेवकूफ बनकर कमल का बटन दबा ही रहे हैं. तो हमारे यहां काम होगा कैसे, बिहार का विकास कैसे होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget