एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी से खुल कर NRC का विरोध करने की अपील की

प्रशांत किशोर एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में हैं. अब उन्होंने कांग्रेस के ख़िलाफ़ ही मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी से एनआरसी के मुद्दे पर खुल कर सामने आने की अपील की है.

नई दिल्ली: प्रशांत किशोर ने अब कांग्रेस के ख़िलाफ़ ही मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी से एनआरसी के मुद्दे पर खुल कर सामने आने को कहा है. पीके ने कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से नीतीश कुमार के फ़ार्मूले पर चलने की अपील की है. गौरतलब है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि वे एनआरसी को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देंगे. प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी के वीडियो पर कमेंट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उनका आरोप है कि कांग्रेस बस दिखावा कर रही है. सोनिया ने कहा था कि कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में CAA और NRC का विरोध कर रहे हैं. प्रशांत किशोर कहते हैं कि कांग्रेस के नेता ग़ायब हैं. वे सिर्फ़ फ़ोटो खिंचाने के लिए ही कुछ जगहों पर नज़र आए.

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होते हुए भी प्रशांत किशोर यानी पीके अपनी पार्टी के ख़िलाफ़ चले गए. मामला नागरिकता संशोधन बिल का था. वे चाहते थे कि जेडीयू संसद में इसके ख़िलाफ़ वोट करे, लेकिन नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर अपने सहयोगी बीजेपी का साथ देने का फ़ैसला किया. इस पर पार्टी में खूब हंगामा भी हुआ. जेडीयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने पीके को भला बुरा कहा. लेकिन पीके अपने स्टैंड पर अड़े रहे. बाद में उन्होंने नीतीश कुमार से पटना में मुलाक़ात की. उन्हें NRC का विरोध करने के लिए मना लिया. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और अरविंद केजरीवाल का चुनाव प्रबंधन देख रहे पीके अब ग़ैर बीजेपी मुख्य मंत्रियों को गोल बंद करने में जुटे हैं. इस मामले में वे काफ़ी आगे बढ़ चुके हैं. कहा जा रहा है कि कई मुख्यमंत्रियों से उन्होंने बातचीत की है.

इससे पहले संसद में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने वाली बीजेडी ने अब यू टर्न ले लिया है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने NRC के विरोध का एलान किया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल भी इसके ख़िलाफ़ हैं. लेकिन प्राणांत किशोर को लगता है जिस तरह से कांग्रेस को इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरना चाहिए था. वैसा नहीं हो पाया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी इसमुद्दे पर गोल मोल रवैया रहा है. बंगाल में ममता बनर्जी लगातार रैलियां कर CAA और NRC का विरोध कर रही हैं. प्रशांत किशोर चाहते हैं इसी मुद्दे के बहाने कम से कम विपक्ष एकजुट हो. इसीलिए उन्होंने सभी कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने अपने राज्यों में NRC न लागू करने का एलान करें.

यह भी पढ़ें-

गांधी के रास्ते पर चलूंगा, नहीं करूंगा एनआरसी रजिस्टर पर साइन- भूपेश बघेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget