एक्सप्लोरर

रामजस कॉलेज विवाद में सामने आया डीयू प्रोफेसर का बयान

नई दिल्ली: नॉर्थ कैंपस में कल झड़प में घायल हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के टीचर प्रशांत चक्रवर्ती ने आज आरोप लगाया कि हिंसा में बाहरी लोग शामिल थे.

डीयू में एसोसिएट प्रोफेसर चक्रवर्ती ने कहा कि कल झड़प के दौरान उन पर हमला करने वाले छात्र नहीं, बल्कि ‘एक तरह के भाड़े के गुंडे’ लग रहे थे.

उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘ये पूरी तरह से ध्रुवीकरण है. पूरे देश में ऐसा ही तरीका सामने आ रहा है और ये कुछ यूनिवर्सिटीज़ तक सीमित नहीं है.’

आरोपों को खारिज करते हुए डूसू की उपाध्यक्ष और एबीवीपी की सदस्य प्रियंका चावड़ी ने दावा किया कि आइसा से सम्बद्ध छात्रों ने ‘भारत विरोधी’ नारे लगाए और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को उकसाया जिनकी संख्या वहां ‘दस-बीस’ से अधिक नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इसे साबित करने के सबूत हैं. एबीवीपी तो इस मामले में थी ही नहीं.’

क्या है मामला? एबीवीपी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि वामपंथी छात्र संगठन आइसा ने डीयू के रामजस कॉलेज में भी देश विरोधी नारे लगाए हैं, लेकिन आइसा ने आरोपों से इन्कार किया है. वहीं आज कॉलेज में दिन भर के लिए क्लासेज सस्पेंड कर दी गई हैं.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मौरिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. हमले के दौरान आठ पुलिस वाले और 11 छात्र घायल हो गए थे. इस मामले में डीसीपी ईशा पांडे्य को इन्क्वायरी सौंपी गई है.

35 सेकेंड का एक वीडियो ट्विटर पर कल रात 9 बजे एबीवीपी के नेता साकेत बहुगुणा ने जारी करते हुए दावा किया कि वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज कैंपस का हैं और इसमें वामपंथी छात्र देश विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं. वीडियो आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी ने जारी किया है और ABP न्यूज़ वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता.

क्या है घटनाक्रम? रामजस कॉलेज के इतिहास विभाग ने मंगलवार से दो दिन का सेमिनार ‘कल्चर ऑफ प्रोटेस्ट’ आयोजित किया था. पहले दिन इसमें जेएनयू के विवादित छात्र उमर खालिद और जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व सदस्य शेहला राशिद को भी बुलाया गया था. लेकिन एबीवीपी के विरोध में उतर आने की वजह से मंगलवार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था.

हालांकि मामला शांत नहीं हुआ. बुधवार को एबीवीपी और आइसा के छात्र आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई. इस मामले में आठ पुलिस अफसर भी घायल हैं, जिसे लेकर अज्ञात लोगों पर दंगे करने और ड्यूटी से रोकने का केस दर्ज हुआ है. इस झड़प में पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया. उनके साथ भी मारपीट की गई. अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'गिफ्तारी के नियम हटने का स्वागत', GST रिफॉर्म पर बोले PM मोदी- इससे बढ़ेगी पारदर्शिता
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?
8 लोगों के हत्यारे सोनिया-संजीव की रिहाई पर SC ने फैसला रखा सुरक्षित रखा, जानें क्या कहा?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget