एक्सप्लोरर

कोरोना पॉजिटिव प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी रही सफल, लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की रक्त का थक्का हटाने के लिए की गई मस्तिष्क सर्जरी सफल रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.  सूत्रों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सेना के आर एंड आर अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं.

बता दें  प्रणब मुखर्जी के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उन्हें सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल (आरआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट किया,‘‘अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर आज कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्ष 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे मुखर्जी ने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग भी गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और अपनी कोविड-19 की जांच कराएं.’’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आरआर अस्पताल जाकर पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वह अस्पताल में करीब 20 मिनट तक रहे. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित पार्टी के कई साथियों ने मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘हम पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोविड-19 की बीमारी से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.’’

प्रनब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने भी ट्वीट किया, ‘‘ मैं अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं अपने देशवासियों से अपील करता हूं कि वे उनके शीघ्र ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें.’’ विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली है... उनकी सेहत को लेकर चिंतित हूं. उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget