एक्सप्लोरर

'नेता एप' बताएगा सांसद-विधायकों का रिपोर्ट कार्ड, पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने किया लॉन्च

मुखर्जी ने इस एप को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनता की भागीदारी बढ़ाने वाली पहल बताया.

नई दिल्ली: इलाके के सांसद और विधायक के कामों का रिपोर्ट कार्ड अब मोबाइल एप के जरिये जाना जा सकेगा. अपने तरह के इस अनूठे 'नेता एप' को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लॉन्च किया है. 'नेता एप' के जरिये जनप्रतिनिधियों के काम का आंकलन आम जनता द्वारा किये गये मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जायेगा. मुखर्जी ने इस एप को लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही और जनता की भागीदारी बढ़ाने वाली पहल बताया.

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, लोकतंत्रिक व्यवस्था को जवाबदेही और पारदर्शिता के बिना कारगर नहीं बनाया सकता है. तकनीक के माध्यम से नेताओं की जवाबदेही, जनता की भागीदारी और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने में यह एप स्वागतयोग्य पहल है. मुखर्जी ने कहा कि युवा आईटी विशेषज्ञ प्रथम मित्तल द्वारा विकसित नेता एप जनप्रतिनिधियों के कामकाज पर मतदाताओं और जनसामान्य की सतत निगरानी बनाये रखने के लिये कारगर हथियार साबित होगा.

मित्तल ने बताया कि एंड्रॉयड और आईओएस आधारित स्मार्ट फोन के अलावा वेबपोर्टल पर उपलब्ध नेता एप का इस्तेमाल कर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके के सांसद और विधायक के काम का न सिर्फ रिपोर्टकार्ड जान सकेगा बल्कि उसके काम की रेटिंग भी खुद कर सकेगा. उन्होंने बताया कि इस एप का प्रायोगिक आधार पर हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सफल प्रयोग किया गया था. इसमें चुनाव जीतने वाले 93 फीसदी उम्मीदवार नेता एप की श्रेष्ठ रेटिंग में शामिल थे.

मित्तल ने बताया कि पिछले आठ महीनों में 543 संसदीय क्षेत्र और 4120 विधानसभा क्षेत्रों में अब तक लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने नेता एप का इस्तेमाल शुरु कर दिया है. उन्होंने अगले साल आम चुनाव से पहले यह संख्या दस करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जतायी.

इस अवसर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने नेता एप को लोकतांत्रिक व्यवस्था में फीडबैक का बेहतर माध्यम बताते हुये कहा कि यह भारत में राजनीतिक प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में बड़े बदलाव का कारक बनेगा. केजरीवाल ने कहा कि इससे न सिर्फ मतदाताओं को बेहतर काम करने वाले नेता का चयन करने में आसानी होगी बल्कि राजनीतिक दलों को भी अच्छे रिपोर्ट कार्ड वाले उम्मीदवार चुनने में यह एप मददगार बनेगा.

इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी, शिवराज पाटिल, और अश्विनी कुमार के अलावा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget