एक्सप्लोरर

लॉकडाउन पर राहुल गांधी के सवाल पर बीजेपी का पलटवार, कहा- आपदा के समय कांग्रेस कर रही है राजनीति

राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया है. प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर ऐसे नाजुक वक्त में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि लॉकडाउन के चारों चरण फेल रहे हैं. अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया है. प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर ऐसे नाजुक वक्त में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,'' लॉकडाउन से तीन दिन पहले भारत में कोविड-19 के मामले दोगुना बढ़ रहे थे. अब यह 13 दिन में दोगुना हो रहे हैं. देश कोरोना के महामारी के आपदा से लड़ रहा है. पूरे देश को एक आवाज़ में बोलना चाहिए पर कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. आज की राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस इसी का उदाहरण है.''

क्या कहा था राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि लॉकडाउन के चारों चरण फेल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 21 दिनों का लॉकडाउन किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पीएम मोदी को बताना चाहिए की उनकी आगे की रणनीति क्या है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘’जो होना था वह नहीं हुआ. देश को मालूम होना चाहिए कि सरकार की क्या रणनीति है. लॉकडाउन को लागू हुए करीब 60 दिन पूरे हो चुके हैं. लेकिन ये महामारी घटने के बजाय दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’प्रवासी मजदूर परेशान हैं. सरकार उनकी परेशानियों और मुसीबतों को कैसे दूर करेगी?’’

मोदी सरकार विपक्ष को गंभीरता से नहीं लेती? इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारा काम सरकार पर दबाव डालना है. मैंने फरवरी में ही कह दिया था कि हालात और खतरनाक होंगे.'' रोजगार को लेकर राहुल ने कहा कि सरकार को आर्थिक मोर्चे पर बहुत काम करने की जरूरत है. सरकार को लोगों को कैश देना चाहिए. सरकार कम से कम 50 फीसदी गरीबों के खाते में 7500 रुपए महीना कैश ट्रांस्फर करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget