एक्सप्लोरर

Rajya Sabha: NCP अजीत पवार गुट से प्रफुल्ल पटेल होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार

NCP Praful Patel: चुनाव आयोग ने हाल ही में अजित पवार गुट को 'असली' NCP के रूप में मान्यता दी थी. आयोग ने गुट को पार्टी का सिंबल 'घड़ी' भी दे दिया था. इसको अज‍ित गुट की बड़ी जीत के रूप में देखा गया.

NCP Ajit Pawar faction Praful Patel: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट ने बुधवार (14 फरवरी) को प्रफुल्ल पटेल को राज्‍यसभा उम्‍मीदवार बनाने का ऐलान कि‍या है. राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल पर अज‍ित पवार गुट ने एक बार फ‍िर बड़ा भरोसा जताया है और उनको ऊपरी सदन में भेजने का न‍िर्णय ल‍िया है. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाख‍िल करने की अंत‍िम तारीख कल यानी 15 फरवरी है. अजित पवार गुट ने नामांकन की आखि‍री तारीख से ठीक एक द‍िन पहले उम्मीदवार के नाम का ऐलान क‍िया है.  

बगावत के बाद अज‍ित पवार गुट के साथ चले गए थे प्रफुल्ल पटेल

खास बात यह है क‍ि महाराष्‍ट्र के कद्दावर नेताओं में शुमार प्रफुल्ल पटेल उन नेताओं में भी शाम‍िल रहे हैं जोकि प‍िछले साल एनसीपी में बगावत के बाद शरद पवार गुट की बजाय अज‍ित पवार गुट के साथ चले गए थे. प्रफुल्ल पटेल केंद्र की पूर्व की यूपीए सरकार में एनसीपी कोटे से नागर‍िक उड्डयन मंत्रालय जैसा बड़ा मंत्रालय भी संभाल चुके हैं.  

चुनाव आयोग बता चुका अज‍ित पवार गुट को 'असली' एनसीपी 

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हाल ही में अजित पवार गुट को 'असली' एनसीपी के रूप में मान्यता दी गई थी. आयोग ने अज‍ित गुट को पार्टी का सिंबल 'घड़ी' भी दे दिया था. करीब 6 माह की लंबी सुनवाई के बाद एनसीपी अज‍ित पवार गुट को बड़ी जीत हास‍िल हुई थी. इस मामले पर आयोग में 10 सुनवाई हुईं थी ज‍िसके बाद यह न‍िर्णय द‍िया गया था. 

आयोग के फैसले की महाविकास अघाडी ने की थी आलोचना  

चुनाव आयोग ने अपना फैसला देते हुए यह भी साफ कर द‍िया था क‍ि अगर किसी को फैसले पर आपत्ति है तो वह कोर्ट का रुख कर सकता है. हालांक‍ि, चुनाव आयोग के फैसले पर महाविकास अघाडी ने नाराजगी जताई थी और कड़ी आलोचना भी की थी.  

यह भी पढ़ें: कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 19 फरवरी को जाएंगे संभल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget