एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री II: लॉन्च इवेंट में शो के होस्ट शेखर कपूर बोले- प्रधानमंत्री सीरीज से मैंने खुद बहुत कुछ सीखा

प्रधानमंत्री II के लॉन्च इवेंट में शो के होस्ट शेखर कपूर ने शो की परिकल्पना से लेकर कैसे इसे पर्दे पर उतारा गया इसके बारे में विस्तार से चर्चा की.

नई दिल्लीः एबीपी न्यूज की प्रधानमंत्री सीरीज का लॉन्च इवेंट आज दिल्ली में आयोजित हुआ. लॉन्च इवेंट को प्रस्तुत कर रहे दिग्गज पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश ने प्रधानमंत्री सीरीज के होस्ट और जानेमाने फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ खास बातचीत की. लॉन्च इवेंट की शुरुआत प्रधानमंत्री 2 के शानदार ट्रेलर के साथ हुई और इसमें दिखाया गया कि जम्मू-कश्मीर और अन्य कई मसलों पर प्रधानमंत्री सीरीज में बेहद बारीकी से तथ्यों का विश्लेषण किया गया है.

प्रधानमंत्री के जरिए सीखी हिंदी-शेखर कपूर कार्यक्रम की शुरुआत में ही अभिज्ञान प्रकाश ने शेखर कपूर से कहा कि बातचीत हिंदी में होगी और इस पर उन्होंने हंसकर कहा कि क्यों मरवा रहे हो? हालांकि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सीरीज के जरिए उन्होंने हिंदी सीख ली है. प्रधानमंत्री की टीम के साथ काम करते हुए हिंदी के साथ पंजाबी से भी जमकर रूबरु हुए. उन्होंने कहा कि एबीपी की टीम जब मेरे पास पहली बार प्रधानमंत्री की एंकरिंग करने के लिए प्रस्ताव लेकर आई तो मैंने पूछा कि हिंदी में है या इंग्लिश में तो जवाब मिला कि हिंदी में है. इस पर मैने कहा कि मर जाओगे, न मुझे हिंदी आती है और न में हिंदी बोलता हूं. लेकिन प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान मैंने हिंदी सीख ली.

एबीपी टीम की जमकर तारीफ की प्रधानमंत्री सीरीज के लिए एबीपी की टीम की तारीफ करते हुए शेखर कपूर ने कहा कि संजय नंदन और अंजु जुनेजा ने कार्यक्रम पर इतनी गहरी रिसर्च की है कि उन्होंने भी इसके बारे में सब वहीं से सीखा. संजय नंदन जब कार्यक्रम को लेकर कुछ सुनाते थे तो वो ढेर सारे सवाल पूछते थे और एबीपी टीम ने हर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री सीरीज के जरिए खुद देश के मसलों के बारे में उनको बेहतर जानकारी मिली.

खुद देश के मसलों के बारे में प्रधानमंत्री सीरीज से बेतर जानकारी मिली सीजन 2 की खासियत आपके लिए क्या होगी इस सवाल के जवाब में शेखर कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने देश की नई स्थिति के बारे में इतनी गंभीरता और गहराई से जाना है कि वो सबकुछ सीख रहे हैं. एबीपी की टीम ने इतना अच्छा रिसर्च किया है कि वो इसके जरिए जम्मू-कश्मीर जैसे मामले को समझने के पास पहुंच पाए.

लोगों को था प्रधानमंत्री सीरीज 2 का इंतजार शेखर कपूर ने कहा कि वो इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि किसी टीवी कार्यक्रम को शैक्षणिक संस्थान में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया. क्योंकि टेलीविजन के इतिहास में ऐसा कम ही देखने को मिलता है. प्रधानमंत्री सीरीज की पॉपुलैरिटी को देखकर पता चलता है कि भारतीय जनता बेवकूफ नहीं है और वो सिर्फ बहस, डिबेट और चीख-चिल्लाहट को पसंद नहीं करती है. प्रधानमंत्री सीरीज के बाद वो जहां भी जाते हैं वो लोग उन्हें घेरकर पूछते थे कि इसका दूसरा सीजन कब आ रहा है और इससे पता चलता है कि लोगों को अच्छे और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम पसंद आते हैं.

अंग्रेजी में भी आना चाहिए प्रधानमंत्री शेखर कपूर ने कहा कि वो कबसे कह रहे हैं कि इस कार्यक्रम को अंग्रेजी में भी पेश किया जाना चाहिए. उन्होंने इस बात का भी मेंशन किया कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ साथ लोग इसे यूट्यूब, फेसबुक के जरिए भी देखेंगे और क्या पता ये टिकटॉक पर भी आ जाए. उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री 2 टिकटॉक पर आएगा.

प्रधानमंत्री की अपार सफलता से दबाव भी रहा और जिम्मेदारी भी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सीरीज की सफलता ने मुझ पर काफी दबाव भी पैदा किया क्योंकि इसकी अपार सफलता को दोहराने की अपेक्षा हो रही है. हालांकि मैं खुद को काफी जिम्मेदार भी मानता हूं क्योंकि इससे देश के बारे में गंभीर बाते होंगी.

फिल्मों और टेलीविजन में बहुत अंतर -शेखर कपूर शेखर कपूर ने कहा कि जब मैं निर्देशक होता हूं तो मेरे पास फैसले लेने की ताकत होती है और इसी के साथ सारी जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर होती है लेकिन टेलीविजन में काम करते हुए मुझे ऐसा नहीं लगता. प्रधानमंत्री सीरीज के साथ जुड़े एबीपी न्यूज के डायरेक्टर और अन्य लोगों के लिए ये काफी बड़ी जिम्मेदारी होती है कि मुझे कार्यक्रम के बारे में ज्यादा से ज्यादा सिखाएं. फिल्मों और टेलीविजन में बहुत अंतर होता है और प्रधानमंत्री के जरिए इसे बेहतर समझा.

लोकतंत्र एक सतत चलने वाली प्रकिया-शेखर कपूर शेखर कपूर ने कहा कि लोकतंत्र एक सतत चलने वाली प्रकिया से चलता है और इसके लिए हम सब भागीदार होते हैं. हालांकि उन्होंने एक अहम चलन की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में इस समय कीवर्ड्स में फंसने का चलन चल रहा है. जैसे उन्होंने उदाहरण दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अच्छी बात करने वालों के लिए 'भक्त' का कीवर्ड यूज़ किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget