एक्सप्लोरर

भोपाल में लगे प्रज्ञा ठाकुर के लापता होने के पोस्टर, बीजेपी ने कहा- इलाज के लिए एम्स में हैं भर्ती

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर के कई जगह लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में कहा गया है कि महामारी के बीच लोग परेशान हैं और बीजेपी सांसद लापता हैं.

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से एक चलित अस्पताल सेवा शुरू करने के बाद भी शुक्रवार को उनके लापता होने के पोस्टर शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे दिखाई दिए. बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि कैंसर और आंखों के इलाज के लिए प्रज्ञा अस्पताल में भर्ती हैं. भोपाल में लगे इन पोस्टर्स में कहा गया है कि शहर के लोग कोरोना संक्रमण की महामारी से परेशान हैं और ऐसे में भोपाल की बीजेपी सांसद लापता हैं. इस बीच, सांसद प्रज्ञा ने वीडियों कॉल के माध्यम से सहकार भारती द्वारा बैरागढ़ चिचली क्षेत्र में संचालित चलित अस्पताल सेवा शुरू की. सहकार भारती के पदाधिकारी उमाकांत दीक्षित ने दावा किया कि प्रज्ञा लापता नहीं हैं बल्कि दिल्ली के एक अस्पताल में हैं और स्वस्थ्य नहीं हैं. 'संपर्क में हैं प्रज्ञा ठाकुर ' दीक्षित ने कहा कि वह फोन पर कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से परेशान प्रवासियों और जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं. भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इन पोस्टरों का समर्थन करते हुए कहा कि इस संकटपूर्ण समय में लोगों को अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बारे में जानने का हक है. 'दिग्विजय सिंह कर रहे लॉकडाउन में मदद' शर्मा ने दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर से 3.60 लाख मतों से पराजित होने के बाद भी कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह लॉकडाउन के दौरान शहर में रहकर लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं. 'प्रज्ञा एम्स में हैं भर्ती' वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठरी ने बताया कि कैंसर और आंखों के उपचार के लिए प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. प्रज्ञा के निर्देश पर भोपाल और पूरे संसदीय क्षेत्र में भोजन और राशन का सामान वितरण जैसे सहायता कार्य चल रहे हैं जबकि दिग्विजय सिंह सार्वजनिक तौर पर अपनी मौजूदगी बताकर केवल राजनीति कर रहे हैं. कमलनाथ के भी लगे थे पोस्टर इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के लापता होने के पोस्टर छिदंवाड़ा में लगाए गए थे. इसके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में गए नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी लापता होने के पोस्टर ग्वालियर में लगाए गए थे. ये भी पढ़ें Coronavirus: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 265 लोग मरे, 24 घंटों में 7964 मामले सामने आए मोदी सरकार-2 का एक साल पूरा: पीएम की चिट्ठी जारी करेंगे नड्डा, BJP करेगी बड़ा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget