एक्सप्लोरर

बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर जांच कमेटी ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, जी किशन रेड्डी बोले- जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे

फैक्ट फाइंडिंग कमिटी की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि चुनाव बाद 25 लोगों की हत्या हुई. सात हजार महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुआ और पंद्रह हजार हिंसा की घटनाएं हुईं.

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर बनी फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि कमिटी की तरफ से जो रिपोर्ट दी गई को गृहमंत्रालय के द्वारा जांच करेंगे और इस मामले में जो भी कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे.

जी किशन रेड्डी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संदर्भ में कमेटी का गठन किया गया था. उसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. चुनाव के बाद 25 लोगों की हत्या हुई हैं. 15000 हिंसा की घटनाएं हुई और 7000 महिलाओं के ऊपर अत्याचार हुआ है.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “16 ज़िलों में राजनीतिक हिंसा हुई. हिंसा के दौरान हुए नुक़सान के कारण लोग डरकर दूसरे राज्यों की तरफ़ चले गए हैं. कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट को हम गृह मंत्रालय के द्वारा जांच करेंगे. मामले में जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे.”

रिपोर्ट में क्या कुछ है?

फैक्ट फाइंडिंग कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हिंसा के दौरान एक पार्टी विशेष के समर्थकों को निशाना बनाया गया था. इस हिंसा में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को साथ गुंडे और माफिया भी शामिल थे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जिन लोगों ने वोट नहीं दिया, उनके साथ मारपीट की गई और एक दल विशेष को वोट नहीं देने को कहा गया था. महिलाओं के साथ रेप किया गया. लोगों के घर तोड़ दिए गए.

साथ ही रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि हिंसा के बाद पीड़ितों को पुलिस के पास जाने से भी रोका गया. जांच कमेटी ने बंगाल सरकार से पीड़ितों को राहत पैकेज देने की बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस हिंसा के सभी घटनाओं में केस दर्ज करे.

कोर्ट में पेश नहीं हुए दीप सिद्धू समेत कई आरोपी, नए सिरे से जारी किए गए समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
‘फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए...’, PM मोदी ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget