एक्सप्लोरर

काले कुबेरों पर शिकंजा, हरियाणा-राजस्थान और यूपी से पकड़े गए जाली नोट

नई दिल्ली: रोज देश में ऐसे बेईमानों की धर पकड़ हो रही है, उनके पास से काला धन बरामद किया जा रहा है. आपको बताते हैं कि कल कहां कहां से काला धन जब्त किया गया.

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में दो कारों से मिले 15.68 लाख रुपए

कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस ने दो कारों से 15 लाख 68 हजार रुपए की करेंसी बरामद की. बरामद रकम में से 13 लाख 68 हजार रुपए 2000 और 500 की नई करेंसी में हैं. इस मामले में पुलिस ने दो कारोबारियों विशेष गर्ग और दीपक गर्ग को हिरासत में लिया है.

काले कुबेरों पर शिकंजा, हरियाणा-राजस्थान और यूपी से पकड़े गए जाली नोट

इस बात की जांच हो रही है कि इन दोनो को इतनी नई करेंसी कहां से मिली और वो इसे किस मकसद से लेकर जा रहे थे.  कुरूक्षेत्र में एक हफ्ते में तीसरी बार लाखों की करेंसी बरामद की गई है.

राजस्थान के बूंदी में पुलिस स्टेशन से मिले 2 लाख

इसके अलावा राजस्थान के बूंदी में एक पुलिस थाने से 2 लाख रुपए कैश मिला. वहीं वाराणसी में 5 लोगों को 9 लाख 42 हजार कैश के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 8 लाख रुपए नई करेंसी में थे.

यूपी के नोएडा में छापे के दौरान 2.60 करोड़ का कैश बरामद

नोएडा के स्पेशल इकनॉमिक जोन के श्री लाल महल नाम की इस कंपनी पर डीआरआई यानि डायेरेक्ट्रेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के छापे में 2 करोड़ 60 लाख रुपए का कैश बरामद हुआ, जिसमें से 12 लाख रुपए नई करेंसी में थे.

noida

इसके अलावा 15 किलो सोने के गहने और 80 किलो चांदी भी जब्त की गई है. विदेशो में गहने निर्यात करने वाली इस कंपनी पर नोटबंदी के बाद लगभग 430 किलो सोना काले धन के सौदागरों को बेच कर उनका ब्लैक मनी व्हाइट करने का आरोप है. छापे की खबर मिलते ही कंपनी के निदेशक अस्पताल में भर्ती हो गए. जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.

कारोबारी किशोर भजियावाला पर सीबीआई ने केस दर्ज किया

सूरत के कारोबारी किशोर भजियावाला के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है. पिछले हफ्ते भजियावाला के ठिकानों पर छापेमारी में एक करोड़ से ज्यादा के नए नोट और सोने के बिस्किट जब्त किए गए थे.

surat

सूत्रों के मुताबिक, उसके बाद की छापेमारी में 11 लाख रुपए के नए नोट और बरामद किए गए हैं. सीबीआई ने इस मामले में भजियावाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही सूरत कोऑपेटिव बैंक के मैनेजर पंकज भट्ट के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

यूपी के मेरठ से 4.27 लाख के नकली नोट बरामद

मेरठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 4 लाख 27 हजार रुपए के 2000 और 500 के नकली नोट बरामद किए हैं. कार में नेशनल लोकमत पार्टी के प्रदेश अध्य़क्ष मौजूद थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन लोगों के पास से नकली नोट बनाने वाला प्रिंटर और स्कैनर भी बरामद किया है. ये लोग गांवों में नकली नोट पहुंचाने की फिराक में थे और करीब 2 लाख के नकली नोट चला भी चुके हैं.

meeurt

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
EC विवाद: विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए BJP ने बनाई खास रणनीति
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
CEC को हटाने का ड्राफ्ट तैयार, निशाने पर सरकार..., जानें INDIA गठबंधन के एजेंडा में क्या-क्या
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा
JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को दबोचा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget