एक्सप्लोरर

'मैंने सोचा शादी टाल दूं, लेकिन...', खान सर ने क्लासरूम में अपनी मैरिज को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Khan Sir Marriage: खान सर ने कहा कि मैंने अपनी शादी की बात को इसलिए गोपनीय बनाकर रखा था क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चल रहा था और मेरा शादी टालने तक का मन था.

Khan Sir Marriage: भारत के जाने-माने शिक्षक और चर्चित यूट्यूबर खान सर ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. खान सर ने कहा कि उन्होंने इसी महीने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इस बात का खुलासा खान सर ने छात्रों को पढ़ाते हुए अपने एक वीडियो में साझा किया है. वीडियो में खान सर छात्रों के पढ़ाने के बीच इस बात का खुलासा किया. खान सर ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी की बात को इसलिए गोपनीय बनाकर रखा क्योंकि उस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चल रहा था.

खान सर की शादी की खबर छात्रों में खुशी की लहर

वीडियो में दिखा कि जब खान सर ने क्लास के दौरान अपनी शादी की बात का खुलासा किया, तब क्लास में बैठे सभी छात्र जोर-जोर से तालियां बजाने लगे और चिल्ला-चिल्लाकर खुशी जाहिर करने लगे. सभी छात्र खुशी की लहर में ऐसे मग्न हो गए कि खान सर उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि जब भारत-पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे, तब उन्होंने अपनी शादी को टालने तक का मन बना लिया था.

माता-पिता की खुशी के लिए की शादी

खान सर ने कहा, “मैंने सोचा था कि शादी को टाल दूं और सीमा पर जा रहे भारतीय सेना के जवानों की मदद करूं, लेकिन घरवालों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी और वो इससे निराश हो गए थे. तो मैंने भी एक शर्त रख दी कि शादी में कोई मेहमान नहीं आएगा और इसके बाद मैंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली.”

छात्रों से ही मेरी पहचान है- खान सर

उन्होंने कहा कि वे अपनी शादी के किसी भी आयोजन में अपने छात्रों को बुलाना चाहते थे, क्योंकि उन्हीं के कारण आज उन्हें इतनी पहचान मिली है. इसलिए शादी को बेहद सादगीपूर्ण और निजी रखा. उन्होंने क्लास में यह भी वादा किया कि अब जब देश में स्थिति सामान्य हो गए हैं, तो अब सभी छात्रों को पार्टी दी जाएगी.

कौन है खान सर की दुल्हनिया?

उल्लेखनीय है कि खान सर ने 7 मई को एएस खान नाम की युवती से शादी रचाई है. खान सर की दुल्हन भी बिहार की ही रहने वाली है. उनकी शादी समारोह में केवल परिवार और बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget