एक्सप्लोरर

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- योगी आदित्यनाथ को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं

आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) योगी सरकार पर सिलसिलेवार तरीके से हमला कर रही है. दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर कई अन्य आरोप भी लगाए. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील के बाद भी किसी नागरिक को सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो वह अपनी जान बचाने के लिए किससे गुहार लगाने जाए? महोबा में व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी से डीएम और एसपी हर महीने पांच लाख रुपये रंगदारी वसूलते थे और रंगदारी देने में असमर्थता जताने पर व्यापारी की हत्या करा दी गई."

योगी आदित्यनाथ को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं एक वीडियो का हवाला देते हुए संजय सिंह ने कहा, "व्यापारी ने अपनी जान बचाने के लिए सीएम योगी से गुहार लगाई थी, लेकिन योगी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. सीएम आदित्यनाथ व्यापारी की हत्या के लिए सीधे जिम्मेदार हैं और उनको अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक और डीएम की गिरफ्तारी होनी चाहिए और पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए."

संसद में इन मामलों को उठाने की कही बात उन्होंने कहा, "चीन हमारा दुश्मन बना हुआ है, हमारे जवानों को शहीद कर रहा है, लेकिन योगीजी ने 1.45 लाख का एनालाइजर चीनी कंपनी से 3.30 लाख रुपये में खरीदा. उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की बढ़ रहीं हत्याएं, यूपी के करीब 65 जिलों में ऑक्सिमिटर और थर्मामीटर खरीद घोटाला समेत अन्य मामलों को मैं संसद में उठाऊंगा."

योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज में अपराधीकरण, हत्याएं, लूट, डकैती, दुष्कर्म और अपहरण जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन आज जिस मामले का खुलासा मैं करने जा रहा हूं, यह जानकर आपको हैरानी होगी कि ऐसी घटना भी किसी राज्य में हो सकती है?' उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्याओं के एक नहीं, अनेक मामले सिलसिलेवार तरीके से सामने आए और मैंने कई बार इस मुद्दे को उठाया है."

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, "कोरोना महामारी के इस काल में योगी सरकार में जो महाघोटाला हुआ है, चाय बनाने वाली कंपनी, कंस्ट्रक्शन कंपनी, स्कूल और कॉलेज में कंपनी और राशन बेचने वाली कंपनी से ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर कई सौ गुना महंगे दामों पर खरीदकर जो एक महाघोटाला योगी सरकार ने किया है, इस मामले को भी मैं संसद में उठाऊंगा. न केवल ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर की खरीद में ही घोटाला किया गया है, बल्कि योगी सरकार ने अपनी ही सरकारी एजेंसी से मिलने वाले 145000 रुपये की कीमत वाला एनालाइजर चीन की कंपनी से लगभग 3,28,000 रुपये में खरीदा. एक तरफ चीन हमारे सैनिकों को सरहद पर शहीद कर रहा है, मार रहा है और दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीन की कंपनी से महंगे दामों पर एनालाइजर खरीद रहे हैं."

CM केजरीवाल बोले- दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं दिल्ली: झुग्गी बस्ती वालों के समर्थन में 'आप', कहा- उन्हें विस्थापित नहीं होने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget