एक्सप्लोरर

Poonch Attack: 'अपना दिमाग खो बैठे हैं चन्नी', बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने क्यों कही पंजाब के पूर्व सीएम के लिए ऐसी बात

Charanjit Singh Channi: अजय आलोक ने कहा कि एक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसे घृणित बयान देना शोभा देता है? देश के जवानों पर ऐसी ओछी राजनीति केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. यह उनकी संस्कृति है.

Charanjit Singh Channi Statement on Poonch Attack: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कहा है कि वह अपना दिमाग खो बैठे हैं.

उन्होंने कहा कि क्या एक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसे घृणित बयान देना शोभा देता है? देश के जवानों पर ऐसी ओछी राजनीति केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. यह उनकी संस्कृति है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के वाहन पर आतंकवादी हमले के बाद पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के 'स्टंटबाजी' वाली टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए.

क्या कहा था चन्नी ने?

पुंछ पर वायुसेना के वाहन पर हुए हमले को लेकर चरणजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जब इलेक्शन आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि ये तैयार करके हमले करवाए जाते हैं. भाजपा को जिताने का स्टंट होता है, इसमें सच्चाई नहीं होती. लोगों को मरवाने और लोगों की लाशों पर खेलना ये भाजपा को आता है.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी घेरा

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी चन्नी को इस बयान पर घेर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि 'जम्मू-कश्मीर में हमारी वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया और चार घायल हो गए. कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी इसे ड्रामा बता रहे हैं और कह रहे हैं कि चुनाव के कारण उन्हें शहीद किया गया. इससे बदतर मानसिकता क्या हो सकती है. ये कांग्रेस के खून में है.

'दिखता है टिप्पणी करने वाले का दिवालियापन'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चन्नी पर हमला करते हुए कहा था कि इससे घटिया मानसिकता कांग्रेस की क्या होगी, जिन्होंने अपने सेना के जवानों को सशक्त करने के बजाय, हथियार देने के बजाय, 10 साल तक दलाली खाने का इंतजार किया है. दूसरी ओर मोदी सरकार है, जिसने डोकलाम में अतिक्रमण के प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया है. कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दल वो लोग हैं जब संसद अटैक करने वाले अफजल गुरु की भी फांसी रुकवाने के लिए प्रयासरत थे. कांग्रेस ने जो देश के साथ अपमान किया है, वह देश कभी भूलेगा नहीं. जिसने भी ये टिप्पणी की है, उनका दिवालियापन साफ नजर आता है, जो कुछ दिन के लिए सीएम बने और ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार से घिरे हैं.

ये भी पढ़ें

Covid Vaccine की वजह से Shreyas Talpade को आया था हार्ट अटैक? एक्टर बोले- 'वैक्सीन के बाद मुझे थकान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
78 वीरता पुरस्कार का ऐलान, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 13 मरणोपरांत भी शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget