एक्सप्लोरर

चंदे का खेल: चुनाव नहीं लड़ने वाली करीब 200 पार्टियों की मान्यता खतरे में!

नई दिल्ली: वे राजनीतिक पार्टियां जो अब तक कागजों पर ही चलती आ रही हैं, उनकी मान्यता खतरे में है. चुनाव आयोग अब उन पर कार्रवाई करने का मन बना चुका है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स यानि सीबीडीटी को ऐसे फर्जी राजनीतिक दलों के बारे में चिट्ठी लिखने वाला है, जिससे इन पार्टियों के वित्तीय लेनदेन की सही जानकारी मिल सके. चुनाव आयोग को लगता है कि ऐसी फर्जी पार्टियां सिर्फ इसलिए बनायी जाती हैं कि इनके ज़रिए काले धन को सफेद किया जा सके.

काले धन जैसे नासूर को खत्म करने में राजनीतिक पार्टियां पीछे क्यों ?

चुनाव आयोग को शक है कि राजनीतिक पार्टियां बनाकर काले धन को सफेद करने का खेल हो रहा है और इसीलिए उसने करीब 200 ऐसी पार्टियों की लिस्ट तैयार की है जो सिर्फ कागज़ों पर हैं. देशभर में करीब 1900 राजनीतिक दल हैं, इनमें 7 राष्ट्रीय दल, 58 क्षेत्रीय दल हैं, और बाकी बचे दल रजिस्टर्ड तो हैं पर उनकी कोई पहचान नहीं है, इसमें करीब 1500 पार्टियां ऐसी हैं जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा.

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानि एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि राजनीतिक दलों को मिलने वाली 75 फीसदी रकम बेनामी है, यानि जिसका कोई स्त्रोत ही नहीं है.

एडीआर की सबसे ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को इस साल 76 करोड़ 85 लाख की रकम ऐसे चंदे से मिली जो 20 हजार से ज्यादा थी. जबकि पिछले साल ये रकम 437 करोड़ 35 लाख थी. कांग्रेस को इस साल 20 हजार रुपए से ऊपर 20 करोड़ 42 लाख ही चंदा मिला, जबकि पिछले साल ये रकम 141 करोड़ 46 लाख थी.

बीएसपी ने चंदे का जो हिसाब दिया है वो तो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. बीएसपी ने कहा कि इस बार उसे एक भी ऐसा चंदा नहीं मिला जो 20 हजार से ज्यादा का हो. चूंकि राजनीतिक पार्टियां ना तो आरटीआई के दायरे में आती हैं, ना ही उन्हें इनकम टैक्स देना होता है, और ना ही 20 हज़ार से नीचे मिले गुप्त चंदे का हिसाब देना पड़ता है.

इसीलिए चुनाव आयोग ने सरकार से सिफारिश की है कि राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले गुप्त चंदे की सीमा 2 हज़ार रुपए कर दी जाए.

चंदे का खेल कैश में कैसे होता है

मान लीजिए किसी ने XYZ पार्टी को 10 लाख रुपए कैश में चंदा दिया. पार्टियों को सहूलियत है कि वो 5,10 और 20 रुपये के कूपन के ज़रिए पैसे ले सकती हैं. ऐसे में उन्हें सिर्फ करना ये होगा कि 10 रुपए वाले 1 लाख कूपन जारी कर दिए जाएंगे. कूपन किसे जारी हुए ये उसे किसी को बताने की भी ज़रूर नहीं है, क्योंकि हिसाब तो सिर्फ 20 हजार रुपए से ऊपर मिले एक मुश्त चंदे का ही देना है.

चुनाव आयोग के पास फिलहाल ऐसी फर्ज़ी पार्टियों को लिस्ट से बाहर करने का ही अधिकार है. वो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं कर सकता. कानून मंत्रालय के पास इस अधिकार के लिए उसकी मांग काफी वक्त से पड़ी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
‘डर का दूसरा नाम था अतीक’: फिल्म ‘धुरंधर’ विवाद के बीच पूर्व IG का बड़ा खुलासा, सत्ता-संपर्क और अपराध की पूरी कहानी
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
छात्रों में बढ़ रहे स्क्रीन एडिक्शन पर लगाम की तैयारी, कर्नाटक सरकार ने बनाया प्लान, जानें सब कुछ
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल के लिए हुईं रवाना
Odisha Marriage: शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका
शादी की सजा! ओडिशा में युवक का मुंडवाया सिर, 90 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी ठोका

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget