एक्सप्लोरर

Cricket Diplomacy: नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आर-पार! जयराम रमेश ने PM मोदी को बताया 'सेल्फ ऑब्सेस्ड' तो BJP बोली- इसे कहते हैं...

India-Australia Test match: ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज भारत दौरे पर हैं. आज (9 मार्च) पीएम मोदी और अल्बनीज साथ में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच देख रहे हैं.

India Australia Cricket Diplomacy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच देखने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज स्टेडियम में हैं. इसे लेकर कांग्रेस पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसे पीएम मोदी का सेल्फ ऑब्सेशन यानी आत्ममुग्ध करार दिया है. 

एक तरफ कांग्रेस इसे सेल्फ ऑब्सेशन कह रही है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने पलटवार में इसे क्रिकेट डिप्लोमेसी बताया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, "अपने जीवन काल में जिस स्टेडियम का नाम आपने खुद के नाम पर रखा है, उस स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर कर रहे हैं. यह आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा है." 

बीजेपी ने बताया क्रिकेट डिप्लोमेसी

इसके बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की और कहा, “क्रिकेट डिप्लोमेसी। यह काम करता है." दरअसल, मोदी और अल्बनीज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती के 75 साल पूरे होने के अवसर पर विशेष रूप से डिजाइन की गई गोल्फ कार पर पूरे मैदान में लैप ऑफ ऑनर किया. दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी टीम के कप्तानों रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी. 

8 मार्च को भारत पहुंचे थे अल्बनीज 

दोनों प्रधानमंत्रियों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'हॉल ऑफ फेम संग्रहालय' का भी दौरा किया. अल्बनीज बुधवार (8 मार्च) शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे. उन्होंने महात्मा गांधी के पूर्व घर साबरमती आश्रम की यात्रा सहित कुछ कार्यक्रमों में भाग भी लिया और जमकर होली भी खेली. अल्बनीज ने बाद में घोषणा की कि उनके देश और भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र को अंतिम रूप दे दिया है. 

ये भी पढ़ें: 

'फ्रॉड और क्रिमिनल आदमी बदलते हैं फोन', कपिल मिश्रा बोले- गुप्ता जी का मैसेज देख आई सिसोदिया की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget