एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने साथ काम करने का दिया था ऑफर, मैंने ठुकराया', प्रशांत किशोर का दावा

Bihar News: प्रशांत किशोर 3,500 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे हैं. मंगलवार (4 अक्टूबर) को उनकी यात्रा का तीसरा दिन था.

Prashant Kishor On Bihar Politics: चुनावी रणनीतकार प्रशांत किशोर ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाल ही में साथ काम करने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. प्रशांत किशोर 'जन सुराज' पदयात्रा निकाल रहे हैं. मंगलवार (4 अक्टूबर) को उनकी यात्रा का तीसरा दिन था. 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि उन्होंने ये कहते हुए सीएम को मना कर दिया कि वह 3,500 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं और इस दौरान ऐसा "जन बल (लोगों की शक्ति)" बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके खिलाफ कोई शक्ति खड़ी नहीं हो सकती. प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के तीसरे दिन पश्चिमी चंपारण के जमुनिया गांव में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने पटना में सीएम नीतीश कुमार के साथ की अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र किया. 

दोनों के बीच हुई थी बैठक

पिछले महीने ही नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच पटना में सीएम आवास पर ये बैठक हुई थी जिसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. हालांकि किसी भी पक्ष ने यह खुलासा नहीं किया था कि बैठक में क्या हुआ. प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह अपनी यात्रा की समाप्ति के बाद एक राजनीतिक दल शुरू करेंगे.

पीके ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार ने हारने के बाद, मेरी मदद मांगी थी. मैंने 2015 की विधानसभा जीत के लिए उनके साथ हाथ मिलाया. दस-पंद्रह दिन पहले, उन्होंने मुझे फिर से काम करने का प्रस्ताव देने के लिए बुलाया था. मैंने कहा कि अब यह संभव नहीं है क्योंकि मैं 3,500 किलोमीटर की पदयात्रा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. 

ललन सिंह के बयान पर किया पलटवार

प्रशांत किशोर ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के 'जन सुराज' पदयात्रा को शुरू करने के लिए धन के स्रोत पर चुटकी लेने का भी जवाब दिया. उनका नाम लिए बिना प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने उन लोगों से कोई पैसा नहीं लिया, जिनके लिए मैंने काम किया था. मैं इसे अभी ले रहा हूं क्योंकि मुझे यात्रा के विविध खर्चों को पूरा करना है. मैंने अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए 10 साल तक काम किया, दलाली नहीं की है. 

नीतीश कुमार पर कई बार साधा निशाना 

पीके ने हाल ही में कई बार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. बीते रविवार (2 अक्टूबर) को अपनी 'जन सुराज' पदयात्रा शुरू करने के दौरान उन्होंने कहा था कि बिहार आज भी 1990 के जैसा ही है. बीते 30-40 साल में कुछ नहीं बदला है. इससे पहले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा था कि नीतीश कुमार कई सालों से सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं. इसलिए उन्हें फेविकोल का ब्रांड एम्बेसडर बना देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

'टेररिज्म पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, पूरी चेन को खत्म किया', जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह

Telangana: सीएम केसीआर बुधवार को करेंगे राष्ट्रीय पार्टी का एलान, ये हो सकता है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget