एक्सप्लोरर

शराब गायब होने के मामले में पुलिस की छापेमारी, 97 लाख रुपये की नकदी, पिस्तौल और कार जब्त

शराब गायब होने के मामले में पुलिस ने छापेमारी की है.पुलिस ने 97 लाख रुपये की नकदी के साथ पिस्तौल भी बरामद की है.

चंडीगढ़:  हरियाणा पुलिस ने सोनीपत के दो गोदामों से भारी मात्रा में शराब गायब होने के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिये कार्रवाई की है. इस कड़ी में शनिवार को एक घर में छापेमारी कर 97 लाख रुपये की नकदी, दो पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और एक कार पुलिस ने जब्त की.

अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने आरोपी भूपिंदर सिंह के घर पर छापेमारी की लेकिन वह बचकर भाग निकला. बताया जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में सोनीपत के जिन दो गोदामों से भारी मात्रा में शराब गायब हुई थी, वे आरोपी भूपिंदर सिंह की पत्नी के बताए जाते हैं.

हरियाणा के मंत्री अनिल विज के अनुसार सोनीपत के इन गोदामों से शराब के 5,500 डिब्बे गायब हो गए थे, जिनकी निगरानी का जिम्मा पुलिस विभाग के हाथ में था.

दिल्ली में शुरू ऑनलाइन शराब की बिक्री

बता दें कि  देश भर में चल रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है. लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच लोगों को कुछ रियायत मिली है. जिसमें से शराब पर लगी पाबंदी को भी हटाया गया है. जिसके बाद लोगों की भीड़ शराब की दुकानों पर उमड़ आई. लोगों को राहत देने के लिए और भीड़ को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने ई-टोकन जारी किए हैं.

सरकार ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है. जिस पर जाकर ये कूपन लिया जा सकता है. इसमें समय निर्धारित किया जाएगा. जिस समय पर जा कर शराब खरीद सकते हैं. दिल्ली सरकार ने भी शर्तों के साथ 200 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी.

अगर कोई शराब खरीदना चाहता है तो सरकार द्वारा जारी किए गए लिंक पर जाकर दुकान से शराब लेने के लिए जाने का समय तय कर सकता है. सरकार की ओर से जारी लिंक  https://www.qtoken.in है.

ये भी पढ़ें-

Mother's Day: गूगल ने डूडल बनाकर 'मां' को किया समर्पित, बच्चे बना सकते हैं डिजिटल कार्ड

जेपी नड्डा बोले- कोरोना के खिलाफ लम्बी लड़ाई के लिये मानसिक रूप से तैयार रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget