एक्सप्लोरर

एमपी: कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने ऐसे सिखाया युवाओं को सबक, देखें तस्वीरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में लोग कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. वहीं, पुलिस बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सबक भी सिखा रही है.

मंदसौर. मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण नए रिकॉर्ड बना रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिवराज सरकार ने कई जिलों में कर्फ्यू लगाया हुआ है. हालांकि कुछ लोग सरकारी आदेशों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं. वहीं, कोविड नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को पुलिस सबक भी सिखा रही है.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. दरअसल, जिले में प्रशासन ने तीन मई तक कर्फ्यू बढ़ा दिया है, लेकिन फिर भी लोग बेवजह घूमना नहीं छोड़ रहे हैं. सोमवार को कुछ ऐसे ही युवाओं को पुलिस ने सबक सिखाया. जिले में कुछ लोग बेवजह सड़कों पर दिखाई दिए. ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस ने सरेराह ही एक्सरसाइज कराई. पुलिस ने कुछ युवाओं को तो मुर्गा भी बनाया. इसके अलावा कुछ लोगों से सड़क पर योगा भी कराया गया. पुलिस ने लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील भी की. इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई.

एमपी में कोरोना के 12,686
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12,686 नए मामले सामने आए. इसके अलावा राज्य में कोरोना से 88 लोगों की मौत भी हो गई. प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,11,990 पहुंच गई है. वहीं, मृतकों की संख्या अब 5,221 हो गई. यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 1841 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1824, ग्वालियर में 1208 एवं जबलपुर में 807 नये मामले आये. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 5,11,990 संक्रमितों में से अब तक 4,14,235 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 92,534 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर हुई चर्चा

दिल्ली में 24 घंटे में आए 20,201 नए केस, सर्वाधिक 380 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास ने 10वीं पास पद पर ले ली नौकरी, क्या उच्च योग्यता छिपाने पर हो सकता है बर्खास्त? SC पहुंचा मामला
12वीं पास ने 10वीं पास पद पर ले ली नौकरी, क्या उच्च योग्यता छिपाने पर हो सकता है बर्खास्त? SC पहुंचा मामला
TMC Political Crisis Live: 'TMC में टूट की वजह अभिषेक बनर्जी', रिजू दत्ता का बड़ा बयान, बोले - नया तृणमूल आकार ले रहा
Live: 'TMC में टूट की वजह अभिषेक बनर्जी', रिजू दत्ता का बड़ा बयान, बोले - नया तृणमूल आकार ले रहा
India at 2047 Conclave Live: बारिश में क्यों थम जाती है मुंबई? ABP न्यूज के India@2047 कॉन्क्लेव में BMC कमिश्नर ने दिया जवाब
LIVE: बारिश में क्यों थम जाती है मुंबई? ABP न्यूज के मंच पर BMC कमिश्नर ने दिया ये जवाब
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग हमले का वो वीडियो, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: महायुति ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बागियों से की ये अपील
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
भारत को तगड़ा झटका देंगे ट्रंप, फिर लगाएंगे टैरिफ, लिस्ट में चीन-बांग्लादेश का भी नाम, पाकिस्तान को छूट?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget