एक्सप्लोरर

दिल्ली में एक करोड़ के गहने चुराने वाले ठक-ठक गैंग के 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ठक-ठक गैंग का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये गैंग लाखो, करोड़ों रुपये की चोरी कर मौके से फरार हो जाता है.

दिल्ली: देश की राजधानी में पुलिस ने ठक-ठग गैंग का पर्दाफार्श किया है. दरअसल, ये गैंग सड़कों पर चल रहीं गाड़ियों को रोक कर लाखों रुपये की चोरी कर मौके से फरार हो जाता है. दिल्ली पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लगभग एक करोड़ रुपए की जूलरी बरामद की है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने आखरी वारदात को मध्य जिला के रानी झांसी रोड पर अंजाम दिया था. जब गुरुग्राम निवासी एक दंपत्ति अपनी बेटी की शादी के लिए अपने पुश्तैनी गहने लेकर उनके बदले नए गहने बनवाने के लिए गुजरावला टाउन जा रही थीं.

क्या है मामला

डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि आरोपियों का नाम संदीप और संतोष है. दोनों ठक-ठक गैंग चलाते हैं. राजधानी के अलग-अलग इलाकों मे वारदातों को अंजाम देते हैं. डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को रानी झांसी रोड पर कार सवार कपूर दंपत्ति से 1 करोड़ रुपए के गहनों और 10 लाख रुपये नकद की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वारदात ठक-ठक गैंग के सदस्यों ने की थी. इस संबंध में देश बंधु गुप्ता रोड थाने में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले और मुखबिर तंत्र का भी सहारा लिया.

साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश जिनका नाम संदीप और संतोष है. मदनगीर सेंट्रल मार्केट में आने वाले हैं. स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र की देखरेख में पुलिस टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर दिया और इनके निशानदेही पर हीरे व सोने के गहने बरामद कर लिए.

कार के बोनट पर तेल डालकर भटकाते हैं लोगों का ध्यान

पुलिस का कहना है कि ठक ठक किंग वारदात को अंजाम देने के लिए तेल का इस्तेमाल करता है. इस गैंग के सदस्य स्कूटी या बाइक पर सड़कों पर चल रही गाड़ियों पर नजर रखते हैं. वह इस चीज को भाप लेते हैं कि किस गाड़ी में कीमती सामान या मोटी रकम रखी है. जिसके बाद दुपहिया पर सवार गैंग के सदस्य उस गाड़ी के बोनट पर तेल फेंक देते हैं जिससे बोनट से धुआं उठने लगता है. फिर यही लोग कार के चालक को गाड़ी में कुछ गड़बड़ी होने की शिकायत करते हैं और उससे गाड़ी रोकने के लिए कहते हैं.

जैसे ही चालक गाड़ी रोकता है और बाहर निकल कर समस्या पर नजर डालता है. तभी एक सदस्य गाड़ी में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है.

पुलिस का कहना है कि इस गैंग ने हौसखास में भी एक वादा को अंजाम दिया था. जिसमें 70,लाख का सामान चोरी किया गया था. पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें.

एयर इंडिया विमान हादसा: PM मोदी ने की केरल के CM पिनरई विजयन से फोन पर बात, बचाव कार्य का लिया ब्योरा

Kerala Air India Plane Crash: जानिए कैसे कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुआ ये विमान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget